दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

एसएसपी विजय अग्रवाल ने काईम डायजेस्ट की समीक्षा, शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

भिलाई। दिनांक 27.07.2025 को विजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला-दुर्ग के द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, भिलाई नगर, छावनी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन, धमधा के रीडर का मीटिंग लिया गया। मीटिंग के दौरान अनुभाग के काईम डायजेस्ट का समीक्षा किया गया।

समीक्षा के दौरान एक वर्ष से अधिक लंबित अपराध, चालान, एवं धारा 173(8) जा. फौ./193(9) बीएनएसएस के अंतर्गत लंबित चालानों का शीघ्र निराकरण करने तथा तथा एक्सीडेंट के अपराध में विवेचकों से IRAD एवं EDAR का कार्य एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करें।

इसी प्रकार हिट एण्ड रन के मामलों का भी शीघ्र निराकरण करें जिससे पीडितों को समय पर सहायता राशि मिल सके। अपराध एवं अपराधियों पर कडी निगरानी रखने एवं जनसंपर्क बढ़ाने के लिये थाना क्षेत्रांतर्गत बीट प्रणाली तैयार कर थाना में पदस्थ सभी अधिकारी/कर्मचारी की कार्य के प्रति जिम्मेदारी तय करने हिदायत दिया गया।

उक्त मीटिंग में सदानंद विंध्याराज उप पुलिस अधीक्षक यातायात, निरीक्षक अम्बिका प्रसाद ध्रुव पुलिस अधीक्षक रीडर, तथा सभी अनुभाग के रीडर उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button