दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

एसएसपी विजय अग्रवाल ने की वर्षान्त पूर्व समीक्षा बैठक, थानों के मुंशी-मददगार एवं रीडर को दिए आवश्यक निर्देश

भिलाई। दिनाँक 21.12.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग विजय अग्रवाल व्दारा जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों के रीडर एवं थाना/चौकी में कार्यरत मुंशी मददगार एवं रीडर की पुलिस नियंत्रण कक्ष भिलाई में वर्ष 2025 की समाप्ति को देखते हुए लंबित पत्रों के निराकरण हेतु समीक्षा बैठक ली।

साथ ही क्राइम रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट, समन्स – वारंट रजिस्टर, व्हीसीएनबी, इंडेक्स, सस्पेक्ट एवं सजायाब रजिस्टरों का प्रोफार्मा अनुसार सही तरीके से संधारण किए जाने तथा थाने के कामकाज को ज्यादा से ज्यादा डिजिटल करने एवं आम जनता से अच्छा व्यवहार कर, धैर्य पूर्वक उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण किए जाने हेतु बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में वर्ष 2026 में दुर्ग पुलिस को ज्यादा से ज्यादा डिजिटल करने हेतु सभी अधिकारियों कर्मचारियों को लगन एवं मेहनत से कार्य करने तथा सभी रजिस्टरों का समय पर संधारण किए जाने तथा समस्त थाना पब्लिक चौकी के प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों को अपने-अपने बीट में निवास रात निगरानी एवं गुंडा बदमाशों की चेकिंग किए जाने तथा इनफॉरमेशन एवं ऑब्जरवेशन नोटबुक में इंद्राज किए जाने हेतु आवश्यक हेतु दिशा निर्देश दिया गया।

बैठक में अभिषेक झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा के लिपिक, समस्त राजपत्रित अधिकारियों के रीडर तथा समस्त थाना/चौकी के मुंशी मददगार एवं रीडर उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button