दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

एसटीएफ SP त्रिलोक बंसल संग पुलिस जवानों ने किया योग अभ्यास

दुर्ग। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में मनाया गया। इस अवसर पर एसटीएफ मुख्यालय बघेरा दुर्ग में योग अभ्यास का आयोजन किया गया। योग का उद्देश्य जवानों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

इस अवसर पर त्रिलोक बंसल, पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, ने जवानों को संबोधित करते हुए बताया कि “योग भारत की प्राचीन परंपरा है जो आज के जीवन की व्यस्तता में मानसिक शांति और शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम बनता जा रहा है, योग करने से व्यक्ति में एक नई शक्ति का संचार होता है, जो आपके शरीर के प्रत्येक अंग को स्वस्थ रखने का काम करता है एवं शरीर में मौजूद 7 चक्रों को भी एक्टिव करके आपकी सेहत को बेहतर बनाता है।”

एसटीएफ मुख्यालय बघेरा दुर्ग कैम्प परिसर ग्राउण्ड में प्रातः 07:00 बजे त्रिलोक बंसल, पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, मारोती जगने, उप पुलिस अधीक्षक, सतीश कुमार धुर्वे, उप पुलिस अधीक्षक, डॉ. अमित चन्द्राकर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, एसटीएफ एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा सामुहिक योग अभ्यास किया गया।

योग अभ्यास में सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षक द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की तकनीकों का अभ्यास करवाया गया।

योग अभ्यास के समापन उपरांत सभी अधिकारी/कर्मचारियों को योग के लाभों के बारे में जानकारी दी गई और नियमित अभ्यास हेतु प्रेरित किया गया।

इस सफल आयोजन के लिए पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ द्वारा सभी अधिकारी/कर्मचारियों को धन्यवाद दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button