दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अश्लील गाली गलौच कर पैसा की मांग करने एवं शादी के लिए ब्लैक मेल करने वाले आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज

भिलाई। पुरानी भिलाई पुलिस ने रास्ता में आते जाते मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर अभद्र टिप्पणी कर पैसा के लिए एवं शादी करने के लिए ब्लैक मेल करने वाले आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

पुरानी भिलाई थाना प्रभारी अम्बर सिंह भारद्वाज ने बताया कि पीड़िता ने थाने आकर लिखित शिकायत दी थी कि पीड़िता घरेलु काम करती है। आरोपी उमाशंकर भारती के द्वारा रास्ता में आते जाते मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर अभद्र टिप्पणी कर पैसा की मांग करने एवं शादी करने के लिए ब्लैक मेल करता है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी उमाशंकर भारती के विरूद्ध अपराध क्रमांक 273/25, धारा 296, 351 (2) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

आरोपी शराब पीकर अभद्र टिप्पणी करने व काल-मैसेज पर गंदी शब्दों का प्रयोग कर व मां बहन का गाली गलौच व पैसा के लिए ब्लैक मेल करता है और शादी के लिए भी परेशान करता है। इससे पीड़िता बहुत दिनों से परेशान है, जिसके करना थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

आरोपी: उमाशंकर भारती पिता नेतराम भारती ग्राम उमदा, भिलाई 03

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button