छत्तीसगढ़फीचर्ड

एसपी भोजराम पटेल ने झंडी दिखाकर हाईवे पेट्रोलिंग वाहन को किया रवाना, अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर चलेंगी वाहन, घायलों को मिलेगा त्वरित सहायता

 

कोरबा। पुलिस मुख्यालय रायपुर से जिला कोरबा में हाईवे पेट्रोलिंग हेतु 02 चार पहिया अर्टिगा वाहन प्राप्त हुआ है । उक्त वाहन को आज पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । दोनों वाहने अंबिकापुर से बिलासपुर मार्ग पर चलेंगी जिनका नाम हाईवे पेट्रोलिंग 01 एवम हाईवे पेट्रोलिंग 02 रखा गया है । हाईवे पेट्रोलिंग 01 बांगों से मोरगा के बीच एवं हाईवे पेट्रोलिंग 02 कटघोरा से पाली के बीच चलेगी। हाइवे पेट्रोलिंग 01 का संपर्क नंबर -9479283354 व हाइवे पेट्रोलिंग 2 का संपर्क नंबर 9479281361 रहेगा।

पेट्रोलिंग वाहन के चलने से सड़क दुर्घटनाओं सहित अन्य घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी, साथ ही साथ सड़क दुर्घटना होने की स्थिति में घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में भी मदद मिलेगी । इस वाहन में फर्स्ट एड किट के साथ-साथ अन्य आवश्यक उपकरण लगे हुए हैं, जिनके माध्यम से घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार किया जा सकेगा । साथ ही सड़क जाम की समस्याओं से निपटने में भी मदद मिलेगी । दोनों वाहनों में 24 घंटे चलेंगी जिनमें 03 शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक शिफ्ट में 01 प्रधान आरक्षक 01 आरक्षक व 01 आरक्षक ड्राइवर की तैनाती की गई है।

Related Articles

Back to top button