दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

एयरपोर्ट की तर्ज पर दिखेगा पावर हाऊस रेल्वे स्टेशन, विस्तारीकरण व सौदर्यीकरण मे बाधक अनियमित कब्जो को निगम ने हटाया

भिलाई। केन्द्र सरकार की अमृत भारत योजना के तहत रेल्वे प्रशासन द्वारा प्रस्तावित पावर हाउस रेल्वे स्टेशन के सौदर्यीकरण एवं विस्तारीकरण में बाधक बन रहे स्टेशन के सामने अनियमित रूप से लगाए 14 ठेला, गुमटी को भिलाई निगम ने पुलिस प्रशासन एवं रेल्वे अधिकारियों की उपस्थिति में बेदखल किया।

पावर हाउस रेल्वे स्टेशन में जी.ई.रोड की ओर स्टेशन पहुॅच के रास्ते में अनियमित लगाये गये ठेले, गुमटी, टीन टप्पर से निर्मित 14 दुकानों को बेदखल किया गया है। जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा ने बताया कि रेल्वे स्टेशन पावर हाउस के सौंदर्यीकरण एवं विस्तारीकरण के लिए रेल्वे प्रशासन ने निगम को उक्त स्थल को रिक्त करवाकर सौंपने पत्र दिया था।

जिस पर निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने कार्यवाही कर बेदखली किये जाने के आदेश दिए थे जोन-3 कार्यालय द्वारा स्टेशन गेट पर लगे दुकानदारो को नोटिस देकर स्वयं से अपने कब्जे को हटाने कहा था।

नोटिस की समय सीमा समाप्त होते ही जोन-3 का राजस्व अमला शुक्रवार को पुलिस व रेल्वे के अधिकारियो के साथ दो जे.सी.बी. लेकर मौके पर पहुँची निगम प्रशासन ने सबसे पहले अवैध रूप से चल रहे सायकल स्टेण्ड के घेरा तथा कमरे को ध्वस्त किया कार्यवाही को देखकर अन्य ठेला, गुमटी संचालक अपने दुकान से सामान हटाना प्रारंभ किये।

दुकान खाली होते ही सभी ठेला, गुमटी को चैन से बांध कर जे.सी.बी. द्वारा स्थल से बेदखल किया गया। कार्यवाही में व्यापारियों का तथा आम नागरिको का सहयोग प्रशंसनीय रहा।

कार्यवाही के दौरान तहसीलदार गुरूदत्त पंचभाई, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, छावनी सी.एस.पी. आशीष बंछोर सहायक राजस्व अधिकारी बाल कृष्ण नायडू, छावनी थाना टी.आई. सोनम ग्वाला, कुम्हारी टी.आई. संजय मिश्रा, जामुल टी.आई. कोसले, गति शक्ति योजना से जुड़े रेल्वे के कार्यपालन अभियंता सुनील कुमार, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता अरूण चौधरी, रेल्वे पुलिस फोर्स के इंसपेक्टर पूर्णिमा राय बंजारे, सब इंसपेक्टर आर.के.राठौर, निगम का तोड़फोड़ दस्ता महिला एवं पुरूष पुलिस कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button