खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

ऐसे पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन: पति को नपुंसक बताकर छोड़ा, सिपाही और जेल वार्डर का बनाया अश्लील वीडियो

मोटी रकम वसूलने के लिए महिला ने खास प्लान बनाया था. हैरानी की बात है कि प्लान में महिला का भाई, भाभी और पिता भी शामिल थे. पुलिस अब लुटेरी दुल्हन के परिवार को तलाश कर रही है…

कानपुर (ए)। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि पहले पति को तलाक दिए बिना दो युवकों से शादी के बाद लाखों की चपत लगा दी. शातिर महिला का शिकार हुए तीसरे पति ने मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने सोमवार को लुटेरी दुल्हन की करतूत का पर्दाफाश कर दिया. महिला सरकारी नौकरी वालों को शिकार बनाती थी. पुलिस की पूछताछ में महिला से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. महिला फेसबुक पर दोस्ती का झांसा देकर शिकार को फंसाती थी. उसके मुख्य तौर पर शिकार सरकारी नौकर होते थे।

लुटेरी दुल्हन की करतूत उजागर सरकारी नौकरी वाले युवकों को प्रेम जाल में फंसाने के बाद शादी करती थी. शादी के बाद दुल्हन की लूट का खेल शुरू होता था. जनपद कानपुर देहात के पुखरायां निवासी शिवम सीतापुर जेल में वार्डर के पद पर तैनात हैं. कुछ समय पहले शिवम की फेसबुक पर संगीता पाल नामक महिला से दोस्ती हुई. समय बीतने के साथ दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. जून माह में दोनो ने शहर के मंधना स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली. पति-पत्नी बनने के बाद दोनों कल्यानपुर इलाके में किराए पर रहने लगे।

निशाने पर होते थे सरकारी युवक शादी के कुछ बाद संगीता ने शिवम से 10 लाख रुपयों और एक नए मकान की मांग कर डाली. शिवम ने आर्थिक स्थिति का हवाला देकर मांग पूरी करने से इंकार दिया. संगीता स्पाई कैमरे से शिवम के अश्लील वीडियो बनाकर धमकी देने लगी. मांग पूरी नहीं करने पर रेप में फंसाने की धमकी से शिवम डर गया. शिवम को भनक लगी कि संगीता पहले भी कुछ लोगों को शिकार बना चुकी है. उसने मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने शिवम की शिकायत का नोटिस नहीं लिया।

अश्लील वीडियो के जरिए धमकी पीड़ित शिवम ने कोर्ट के आदेश से संगीता पर मुकदमा दर्ज करा दिया. जांच के दौरान पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी सामने आई. पता चला कि संगीता कई और लोगों से शादी के बाद ब्लैक मेल कर मोटी रकम वसूल चुकी है. जांच में समाने आया कि संगीता की पहली शादी 2017 में आनंद बाबू नामक शख्स से हुई थी. उसने नपुंसक बता कर बिना तलाक के पति को छोड़ दिया है. उसके बाद से पैसों के लालच में सरकारी नौकरी पेशा लोगों को शिकार बनाती है।

मध्य प्रदेश के शाहजहांनाबाद थाने में तैनात सिपाही विनय कुमार से भी फेसबुक पर दोस्ती की आड़ में शादी की बात की. महिला ने विनय कुमार के अश्लील वीडियो बनाकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी और समझौते के नाम पर लाखों रुपए वसूल लिए. डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने बताया कि तफ्तीश में पता चला कि महिला पहले से शादी शुदा है।

सरकारी पद आसीन लोगों से फेसबुक के जरिए दोस्ती करती थी. बाद में ब्लैक मेल कर मोटी रकम वसूलती थी. शिवम पाल के मामले में महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके भाई, भाभी और पिता भी धोखाधड़ी की वारदात में शामिल पाए गए हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर हवालात पहुंचा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button