छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ऑनलाइन फैमिली सिंगिंग कंपटीशन मे पूर्वा एवं उनके पिता ने पाया प्रथम स्थान, IG में किया सम्मानित

रायपुर। मेरी आवाज रायपुर प्रजेंट ऑनलाइन म्यूजिकल फैमिली सिंगिंग कंपटीशन रायपुर द्वारा आयोजित सिंगिंग कंपटीशन इसमें पारिवारिक 2 लोगों द्वारा जिसमें माता एवं बच्चे तथा पिता एवं बच्चे या भाई बहन को एक गीत गाकर भेजना था जिसमें रायपुर के 4 दिग्गज फनकार जजेस के रूप में सभी लोगों के गीत को सुनकर दुर्ग की लाडली छत्तीसगढ़ की शान सिंगर पूर्वा श्रीवास्तव एवं उनके पिता यशवंत श्रीवास्तव, सहायक उपनिरीक्षक वर्तमान में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में पदस्थ के द्वारा अपना भी एक डुएट गाना भेजा जिसे माननीय जजों द्वारा छत्तीसगढ़ के संपूर्ण फैमिली कलाकारों के गाने को सुनने के पश्चात पूर्वा श्रीवास्तव एवं उनके पिता यशवंत श्रीवास्तव को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है पुरस्कार स्वरूप नकद 2100 का इनाम एवं मोमेंटो एम सर्टिफिकेट देकर नवाजा गया है। इनकी इस उपलब्धि से पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज विवेकानंद सिन्हा द्वारा सम्मानित किया गया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई। पुलिस अधीक्षक दुर्ग आईपीएस प्रशांत ठाकुर एवं पुलिस अधीक्षक गरियाबंद आईपीएस भोज राम पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग शहर रोहित झा नगर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला द्वारा आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी गई है। मित्रों रिश्तेदारों थाना दुर्ग के निरीक्षक राजेश बागड़े एवं सहायक उपनिरीक्षक नागेंद्र बंछोर रीडर अनूप साहू और अन्य स्टाफ तथा छत्तीसगढ़ मंच एवं रेन ड्रॉप संस्था द्वारा बधाई दी गई है दुर्ग थाने के निरीक्षक राजेश बागडे द्वारा समय-समय पर काफी प्रोत्साहित किया जाता है।

Related Articles

Back to top button