छत्तीसगढ़फीचर्ड

सरगुजा-सूरजपुर को नई सड़कें मिलने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने मोदी सरकार का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा छत्तीसगढ़ के सड़क मार्ग के क्षेत्र में लगातार महत्वपूर्ण विकास के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा है कि श्री गडकरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावना के अनुरूप छत्तीसगढ़ के विकास को तेज गति से आगे बढ़ा रहे हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सूरजपुर और सरगुजा जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर अंबिकापुर रामानुजगंज गढ़वा रोड के अंबिकापुर बाईपास (संजय नगर से राजपुरी खुर्द गांव खंड तक)के पेव्ड शोल्डर के साथ 2 लेन मार्ग निर्माण को ईपीसी मोड के तहत केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री गडकरी ने 143.94 करोड़ रुपये की लागत के साथ स्वीकृति दी है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के विकास में लगातार अहम भूमिका निभा रही है। इस प्रदेश में जितना विकास हो रहा है, वह मोदी सरकार कर रही है। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के लिए बहुत सी योजनाएं दे रखी हैं। जिससे छत्तीसगढ़ का विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं।

हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का इसके लिए आभार प्रकट करते हैं और छत्तीसगढ़ की जनता को विश्वास दिलाते हैं कि राज्य का जो विकास यहां की कांग्रेस सरकार ने रोक रखा है, उसे कुछ महीनो बाद राज्य में भाजपा सरकार पुनः आने के बाद तेजी से आगे बढ़ाती रहेगी ताकि हमारा छत्तीसगढ़ समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ के रूप में विशिष्ट पहचान बना सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button