खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान से रेस्क्यू होकर दिल्ली पहुंचे 360 भारतीय नागरिक, पीएम मोदी का दिया धन्यवाद

सूडान में फंसे भारतीय लोगों को सुरक्षित अपने घर पहुंचाने के लिए चलाए गए सरकार के ऑपरेशन कावेरी के तहत 360 यात्रियों वाला विमान जेद्दा से दिल्ली पहुंच गया है…

नईदिल्ली (ए)। सूडान में छिड़े गृहयुद्ध के बीच वहां से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए सरकार भारतीय सेना की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. इसको लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार (24 अप्रैल) को जानकारी दी थी कि युद्ध में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए सरकारी की ओर से ऑपरेशन कावेरी की शुरुआत की गई है. अब इसी के तहत 360 यात्रियों को लेकर फ्लाइट दिल्ली पहुंची है.

बुधवार 26 अप्रैल को 360 भारतीयों को जेद्दा से रवाना किया गया विमान रात करीब 9 बजे दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंच गया. इससे पहले केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने विमान को जेद्दा से रवाना करने बाद इसकी जानकारी दी थी कि विमान यहां से रवाना हो गया. वो अपने परिजनों से जल्दी ही अपने परिजनों से मिल सकेंगे. वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि भारत अपनों की वापसी का स्वागत करता है. ऑपरेशन कावेरी के तहत 360 भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया गया. पहली उड़ान नई दिल्ली पहुंची. 

बुधवार रात भारत आई फ्लाइट में उत्तराखंड के 10 लोग भी वापस लाए गए. नई दिल्ली पहुंचने पर इन 10 लोगों का उत्तराखंड के स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा और सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी अमर बिष्ट ने स्वागत किया. इसमें सुनील सिंह, विनोद नेगी, प्रवीन नेगी, अनिल कुमार, शीशपाल सिंह,अंकित बिष्ट, जुनेद त्यागी, जुनेद अली, इनायत त्यागी और सलमा त्यागी शमिल हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. राज्य सरकार, निरंतर केंद्र सरकार के संपर्क में है.

सूडान से वाया सऊदी अरब होते हुए भारत आ रहे यात्रियों की डिटेल्स राज्यवार दी गई है. इसमें असम के 3, बिहार के 98, छत्तीसगढ़ का 1, दिल्ली के 3, हरियाणा के 24, हिमाचल प्रदेश के 22, झारखंड के 6, मध्य प्रदेश के 4, ओडिशा के 15, पंजाब के 22, राजस्थान के 36, उत्तर प्रदेश के 116, उत्तराखंड के 10 और पश्चिम बंगाल के 2 यात्री शामिल हैं. सूडान से लौटे एक भारतीय नागरिक ने कहा, “भारत सरकार ने हमारा बहुत समर्थन किया. यह बड़ी बात है कि हम यहां सुरक्षित पहुंच गए क्योंकि यह बहुत खतरनाक था. मैं पीएम मोदी और भारतीय सरकार को धन्यवाद देती हूं.”

इसके अलावा भरत नाम के एक नागरिक ने कहा, “मैं भारत सरकार का शुक्रगुजार हूं. सऊदी अरब ने भी अच्छा काम किया है. मैं अच्छी व्यवस्था के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और डॉ. एस जयशंकर को सलाम करता हूं.”

पूरे सूडान में लगभग 3,000 भारतीय हैं. सूडान की राजधानी खार्तूम में कई स्थानों से भीषण लड़ाई की खबरों से सूडान में सुरक्षा स्थिति अस्थिर बनी हुई है. यहां सेना और एक अर्द्धसैनिक समूह के बीच पिछले 10 दिनों से जारी भीषण लड़ाई में 400 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार 21 अप्रैल को एक उच्च स्तरीय बैठक में सूडान से भारतीयों को सुरक्षित रूप से निकालने की योजनाओं की तैयारी के लिए निर्देश दिए थे. विदेश मंत्री जयशंकर ने सूडान की स्थिति पर हाल ही में सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के विदेश मंत्रियों के साथ चर्चा भी की थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button