दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सेक्सटॉर्शन मामले में दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 12 दिन की रेकी के बाद प्रेमी युगल कोलकाता से गिरफ्तार

भिलाई। सेक्सटॉर्शन मामले में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में एक प्रेमी जोड़े को 12 दिनों के बाद कोलकाता से हिरासत में लिया है। ये प्रेमी जोड़ा पहले लोगों को वीडियो काल करता था फिर उससे ठगी करता था। क्राइम डीएसपी आईपीएस प्रभात कुमार के नेतृत्व में बनी टीम ने कोलकाता से 12 दिनों की रेकी के बाद गिरफ्तार किया है।

दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि यह प्रेमी जोड़ा मिनी कॉल सेंटर चलाकर लोगों को वीडियो कॉल के जरिए झांसे में लेता था और मीठी-मीठी बातों में फंसाकर आपत्तिजनक स्थिति आने को मजबूर करता था। इसके बाद उनके फोटो और वीडियो लेकर उन्हें ब्लैकमेल किया करता था। पिछले दिनों दुर्ग के पदमनाभपुर थाना में आया था। जहां एक बुजुर्ग से 11 लाख की ठगी हुई थी। मामले की शिकायत होते ही डीएसपी क्राइम एवं आईपीएस प्रभात कुमार ने कुल 20 पुलिसकर्मी की एक टीम बनाई। इस टीम ने 12 दिनों तक रेकी कर साइंटिफिक पुलिसिंग के जरिए कोलकाता के रहने वाले सौम्या ज्योति दास और प्रिया मंडल को हिरासत में लिया है।

क्राइम डीएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि जब इन युगल प्रेमी को पुलिस ने हिरासत में लिया था। उसके 2 घंटे बाद वे शादी करने वाले थे। फिलहाल दुर्ग पुलिस इस जोड़े को ट्रांजिट रिमांड में लेकर कोलकाता से दुर्ग को रवाना हो गई है। आज दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव इस पूरे मामले का खुलासा कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button