खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

ऑस्कर 2023 विजेता ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ की टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

ऑस्कर 2023 का खिताब जीतने वालीं फिल्ममेकर गुनीत मोंगा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास मुलाकात की है. इस बीच ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ लेकर पीएम मोदी ने बड़ी बात कही है…

नईदिल्ली (ए)। मशहूर फिल्ममेकर गुनीत मोंगा इन दिनों अपनी शॉर्ट फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ के ऑस्कर जीतने को लेकर चर्चा में हैं. अकादमी अवॉर्ड्स में भारतीय सिनेमा का मान बढ़ाने वाली गुनीत मोंगा की तारीफ हर कर कोई कर रहा है. इस बीच अब ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ की टीम ने गुरुवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास मुलाकात की है. इस दौरान पीएम मोदी ने द एलिफेंट व्हिस्पर्स को लेकर बड़ी बात कही है।

देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं. इन फोटो में प्रधानमंत्री मोदी के साथ ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ की निर्माता गुनीता मोंगा और उनकी टीम की सदस्य नजर आ रही हैं. पीएम मोदी ने डॉक्यूमेंट्री फिल्म द एलिफेंट व्हिस्पर्स के ऑस्कर जीतने को लेकर गुनीत मोंगा एंड टीम को बधाई दी है।

साथ ही कैप्शन में पीएम मोदी ने लिखा है- ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स की सिनेमाई प्रतिभा और सफलता ने वैश्विक ध्यान आकर्षित किया है और प्रशंसा भी की है. आज इससे जुड़ी शानदार टीम से मिलने का अवसर मिला. उन्होंने भारत को बहुत गौरवान्वित किया है.’ इस तरह से प्रधानमंत्री  ने द एलिफेंट व्हिस्पर्स के ऑस्कर जीतने पर अपनी ओर से रिएक्शन दिया है. सोशल मीडिया पर पीएम मोदी और गुनीत मोंगा की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. फैंस इनकी फोटो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स समारोह में फिल्ममेकर गुनीत मोंगा की फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ ने बेस्ट शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में जीत हासिल कर इतिहास रचा है. ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ भारतीय फिल्म प्रोडेक्शन की पहली ऐसी फिल्म है, जिसने ऑस्कर का खिताब अपने नाम किया है. द एलिफेंट व्हिस्पर्स के अलावा साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आर आर आर’ के’ नाटू नाटू’ ने भी ऑस्कर अवॉर्ड 2023 जीता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button