खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बने ऋतुराज गायकवाड़, भारत ने दिया 223 का लक्ष्य

ऋतुराज गायकवाड़ ने टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए है, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 223 रन का लक्ष्य दिया है…

गुवाहाटी (ए)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच आज गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में खेला जा रहा है. पहले दो टी20 जीत चुकी टीम इंडिया आज तीसरा मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरी है।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। भारत की शुरुआत कुछ खास नही रहा। अपनी यशस्वी जायसवाल मात्र 6 रन बनाकर आउट हो गए वही ईशान किशन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।कप्तान सूर्य कुमार यादव ने ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ के साथ पारी को संभाला और बड़े लक्ष्य की ओर ले गया। कप्तान सूर्य कुमार यादव ने 39 रन की पारी खेली।

ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अपने टी20 कैरियर का पहला शतक बनाया। इसके साथ ही वो टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए है। तिलक वर्मा ने नाबाद 31 रन की पारी खेली जबकि ऋतुराज गायकवाड़ मात्र 57 गेंद पर 123 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 223 रन का लक्ष्य दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button