खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

ओडिशा को 24 साल बाद मिला नया सीएम, मोहन मांझी बनेंगे मुख्यमंत्री, दो डिप्टी सीएम होंगे

बीजेपी ने मोहन मांझी को ओडिशा का सीएम बनाने के साथ पार्वती फरीदा और केवी सिंह देव को डिप्टी सीएम बनाया है. ओडिशा में भी बीजेपी ने एक सीएम दो डिप्टी सीएम का फॉर्मुला लगाया है…

भुवनेश्वर (ए)। केंद्र में सत्ता गठन के बाद ओडिशा में भी भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. बीजेपी ने ओडिशा में मोहन मांझी को नए मुख्यमंत्री के तौर पर चुना है. ओडिशा में भी बीजेपी ने एक सीएम और दो डिप्टी सीएम का फॉर्मूला लगाया है. ओडिशा के दो डिप्टी सीएम होंगे, जिनमें से एक महिला हैं. पार्वती परीडा और केवी सिंह देव राज्य के डिप्टी सीएम होंगे।

ओडिशा में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने बहुमत का जादूई आंकड़ा हासिल करते हुए नवीन पटनायक के बीजू जनता दल को सत्ता से बेदखल किया है. नवीन पटनायक साल 2000 से लगातार 2024 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे।

वो इस पद पर 24 साल और 98 दिन तक रहे. हाल ही में हुए चुनावों में सफलता मिलने के बाद बीजेपी ने अब मोहन मांझी को मुख्यमंत्री चुना है. इसी के साथ राज्य को लगभग ढाई दशक बाद नया मुख्यमंत्री मिला है।

मोहन मांझी दलित समाज से आते हैं और बीजेपी ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाते हुए इस समाज में अपनी पकड़ मजबूत करने की ओर भी कदम उठाया है. मांझी ओडिशा की क्योंझर सीट से विधानसभा चुनाव जीते हैं और ये सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है।

उन्होंने इस सीट से बीजू जनता दल के नीना मांझी को 11 हजार 577 वोट से मात दी थी. 52 वर्षीय मांझी चार बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button