छत्तीसगढ़फीचर्ड

ओडिशा में फिर ट्रेन हादसा: मालगाड़ी की 5 बोगियां पटरी से उतरी, लदा था चूना पत्थर

बालासोर रेल हादसे के 3 दिन बाद ओडिशा एक और रेल हादसे का गवाह बना. अब बारगढ़ में एक मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए हैं…

बारगढ़ (ए)। ओडिशा में आज 5 जून एक और रेल हादसा हुआ है. राज्य के बारगढ़ में मालगाड़ी के कई डिब्बों के पटरी से उतरने की खबर है. ये रेल हादसा बालासोर में हुई दर्दनाक ट्रेन दुर्घटना के तीन के बाद हुआ है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक ओडिशा के बारगढ़ जिले समरधरा के पास एसीसी रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है. ट्रेन मेदापल्ली के पास डिरेल हुई है. ये मालगाड़ी जिले के डूंगरी चूना पत्थर खदान से बारगढ़ की तरफ जा रही है।

इसलिए हुआ रेल हादसा कहा जा रहा है पहिए के फटने के चलते ट्रेन के 5 कंटेनर पलट गए. इस घटना में किसी के घायल होने की अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है. हादसा बारगढ़ मौजूद एसीसी सीमेंट फैक्ट्री में चूना पत्थर ले जाते समय हुआ।

मेन लाइन के संचालन पर प्रभाव नहीं दुर्घटना बारगढ़ के पास एसीसी सीमेंट प्लांट के अंदर बिछाए गए प्राइवेट ट्रैक पर हुई है, जो कि प्राइवेट साइडिंग है, जिसका संचालन रेलवे की तरफ से नहीं होता है. यह बारगढ़ सीमेंट वर्क्स के स्वामित्व वाली नैरोगेज लाइन है. निजी साइडिंग के चलते इस लाइन का रखरखाव रेलवे की तरफ से नहीं किया जाता है. हादसे के बाद मेन लाइन पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ है।

3 दिन पहले हुए हादसे में 275 की मौत इससे पहले बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी शुक्रवार शाम लगभग सात बजे ओडिशा के बालासोर में बाहानगा बाजार स्टेशन के निकट आपस में भिड़ गई थीं. अधिकारियों ने कहा कि बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 126 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी. इस हादसे की चपेट में बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी आ गई थी। इस दुर्घटना में कम से कम 275 लोगों की मौत हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button