खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन के निमंत्रण पर अमेरिका की पर जाएंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राजकीय भोज का किया जाएगा आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर हो रही है…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे. विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के बयान के अनुसार, पीएम मोदी की आसन्न अमेरिका यात्रा द्विपक्षीय सामरिक संबंधों के बढ़ते महत्व और दोनों पक्षों के एक खुले और स्वतंत्र हिन्द प्रशांत के विचारों को रेखांकित करती है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि उनके (पीएम मोदी) के लिए 22 जून को राजकीय भोज का आयोजन किया जायेगा।

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा? विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले महीने अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे जिसमें 22 जून 2023 को राजकीय भोज का कार्यक्रम शामिल है. उनकी यह यात्रा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर हो रही है. इसमें कहा गया है कि पीएम मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के समग्र और अग्रसर वैश्विक सामरिक गठजोड़ को और प्रगाढ़ बनाने का बहुमूल्य अवसर प्रदान करेगी।

मंत्रालय ने हालांकि पीएम मोदी की यात्रा की अवधि का ब्योरा नहीं दिया. दौरे की तैयारियों से जुड़े जानकार अधिकारियों ने बताया कि उनकी अमेरिका यात्रा के कार्यक्रम पर अभी काम किया जा रहा है. संभावना है कि उनकी यात्रा 21 जून से शुरू हो सकती है और चार दिनों की अवधि की हो सकती है।

किस मुद्दे पर चर्चा हो सकती है? बयान के अनुसार, इस दौरे के दौरान मोदी और बाइडेन को कारोबार, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, उद्योग, स्वच्छ ऊर्जा, रक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा, अनुसंधान, लोगों के बीच संपर्क सहित साझा हितों से जुड़े द्विपक्षीय मुद्दों की समीक्षा करने का अवसर प्राप्त होगा. इसमें कहा गया है कि दोनों नेताओं भारत-अमेरिका गठजोड़ को मजबूत बनाने और जी20 सहित बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग बढ़ाने के रास्ते तलाशेंगे।

अमेरिका ने क्या कहा?  वहीं, व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन आधिकारिक राजकीय यात्रा के लिए अमेरिका में पीएम मोदी का स्वागत करेंगे. व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव के जीन-पियरे ने बताया की राष्ट्रपति 22 जून को पीएम मोदी के सम्मान में एक रात्रिभोज का आयोजन करेंगे. उन्होंने कहा की भारतीय प्रधानमंत्री कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच गहरी और घनिष्ठ साझेदारी को और भी मजबूत करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button