दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कंटेनर में 388 किलो गांजा तस्करी करते 3 आरोपी गिरफ्तार, जप्त गांजा की कीमत करीब 60 लाख रुपए

भिलाई। दुर्ग जिले में नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु वरि. पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा दिये गए निर्देशानुसार नशे के कारोबार करने वालों के संबंध में नशे के कारोबारियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 07.09.2025 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की कंटेनर वाहन क्रमांक NL01-AH-9524 में अवैध रूप से गांजा भरकर नेशनल हाईवे से रायपुर से दुर्ग की ओर आ रही है सूचना पर टीम द्वार टोल प्लाजा कुम्हारी में नाकेबंदी की गई।

मुखबीर के बताये अनुसार रायपुर से दुर्ग की ओर कंटेनर गाडी NL01-AH-9524 आते दिखा वाहन को रोककर पूछताछ पर वाहन चालक ने अपना नाम उमेश यादव पिता शोभित यादव उम्र 46 साल, निवासी जय नगर जिला मधुबनी, बिहार का बताया आगे पूछताछ में कंटेनर में आमतल्ला कोलकाता पश्चिम बंगाल से सामान लेकर गुजरात के लिए निकला था।

रास्ते में ग्राम बारकोड़, देवघर, उड़िसा में परिचित का राहूल मिला जिसने 13 बोरी गांजा को नागपुर में शाहिद के पास छोड़ने को बोला प्रत्येक बोरी का 5000 रूपया देने की बात हुई तब उक्त गांजा को कंटेनर लॉक होने से कंटेनर का नट निकाल कर गेट खोलकर गांजा भरकर नागपुर लेकर जाना स्वीकार किया। इसके पूर्व भी एक खेप गांजा शाहीद के पास नागपुर छोडना बताया है।

मामले में आवश्यक कार्यवाही हेतु कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के उपस्थिति में उनके आदेशानुसार कंटेनर का नट निकाल कर गेट खोला गया कंटेनर की तलाशी करने पर कंटेनर के पीछे हिस्से में 13 नग प्लास्टिक बोरी रखा हुआ मिलने पर कंटेनर से नीचे उतार कर बोरियों खोलकर देखा गया जिसके अंदर पॉलिथिन में पैकेट बनाकर मदाक पदार्थ गांजा भरा हुआ था।

13 बोरियों में 388 पैकेट एक एक किलोग्राम के कुल वजनी 3 क्विंटल, 88 कि.ग्रा. मादक पदार्थ गांजा जिसकी कीमत लगभग 60 लाख रूपये तथा नगदी रकम 95 हजार तथा कंटेनर में भरा अन्य सामान कंटेनर सहित कुल कीमत 1 करोड़, 53 लाख रूपये का माशरूका जप्त किया गया है।

आरोपी के निशानदेही पर थाना कुम्हारी एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम नागपुर जाकर टीम द्वारा ट्रेप लगा कर मादक पदार्थ गांजा खरीदी करने पहुंचे अन्य आरोपी मुस्ताक अहमद, एवं फयाज अंसारी को गिरफ्तार किया गया। मामले की अग्रिम कार्यवाही अपराध दर्ज कर थाना कुम्हारी से की जा रही है।

अपराध क्रमांक :- 172/2025, थारा 20 (B)iiC, 25, 27 (a) एनडीपीएस एक्ट, थाना कुम्हारी

नाम आरोपी: 01 उमेश यादव उम्र 46 साल, जिला मधुबनी, बिहार

02 मुस्ताक अहमद उम्र 34 साल, जिला नागपुर

03 फयाज अन्सारी उम्र 24 साल, जिला नागपुर, महाराष्ट्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button