छत्तीसगढ़फीचर्ड

फोटोग्राफी- वीडियोग्राफी के संबंध में रेंज स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, 190 प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण

बिलासपुर। गुरुवार को फोटोग्राफी वीडियोग्राफ़ी विषय पर, पुलिस लाइन बिलासपुर के मीटिंग हॉल में रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। दो दिवसीय इस कार्यशाला का उद्घाटन पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर डॉ. संजीव शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में एवं पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह सर की अध्यक्षता में किया गया।

इस प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में डॉ टीएल चन्द्रा, ज्वाइंट डायरेक्टर, स्टेट एफएसएल रायपुर के द्वारा पुलिस फोटोग्राफी के संबंध में घटनास्थल निरीक्षण, स्केल फोटोग्राफी, एफएसएल किट के सही उपयोग के संबंध में विस्तार से बताया।

पुलिस मुख्यालय से फोटोग्राफी विशेषज्ञ श्री पटेल द्वारा घटनास्थल फोटोग्राफी का प्रैक्टिकल करा कर और कैमरा की सेटिंग के संबंध में बताया गया एवम् उसे सुरक्षित करके साक्ष्य में उपयोग के संबंध में बताया गया।

निकॉन कंपनी से आए विशेषज्ञ परिवेश शर्मा, उज्ज्वल, अजय हिंदुजा द्वारा कैमरे के पार्ट्स, उनके लैंसेज के उपयोग, उनके फीचर्स और उच्च क्वालिटी की फोटोग्राफी करने की तकनीक के संबंध में बताया गया।

रेंज के सभी जिलों से 190 प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला में भाग लिया। इस कार्यशाला में फॉरेंसिक साइंस के एक्सपर्ट्स एवं कानून विशेषज्ञ द्वारा उनकी उपयोगिता और साक्ष्य में ग्राह्यता के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button