दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

उरला और डी-केबिन का रेलवे फाटक 31 अक्टूबर 2023 से स्थाई रूप से बन्द

रायपुर। मानव सहित समपार फाटक संख्या 436 (उरला फाटक) कि.मी. 844/20 तथा फाटक संख्या 438 (डी-केबिन गेट) कि.मी. 846/28 के स्थान पर रोड अण्डर ब्रिज (RUB) का निर्माण कार्य रेलवे द्वारा पूर्ण कर लिया गया है।

तत्कालीन जिलाधीश दुर्ग द्वारा रोड अण्डर ब्रिज (RUB) के निर्माण पश्चात रेलवे मानव सहित फाटक क्र. 436 (उरला) एवं फाटक क्र. 438 को स्थाई रूप से बन्द करने की सहमति प्रदान की गई थी।

अतः सड़क यातायात एवं रेल यातायात की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये फाटक क्रं. 436 (उरला फाटक) तथा फाटक संख्या 438 (डी-केबिन गेट) को रेलवे द्वारा दिनांक 31.10. 2023 को स्थाई रूप से बन्द कर सड़क यातायात हेतु रोड अण्डर ब्रिज (RUB) को चालू करना सुनिश्चित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button