छत्तीसगढ़फीचर्ड

कपड़ा सिलवाकर आते वक्त सुनसान स्थान पर लड़की से शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर जबरन अनाचार करने के मामले मे आरोपी कों चंद घंटे मे किया गया गिरफ्तार…घटना दिनांक के पश्चात से लगातार 02 माह तक आरोपी द्वारा प्रार्थिया से जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया गया…

सरगुजा। सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त संदेहियो/आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया द्वारा दिनांक 06/05/24 कों थाना उदयपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि प्रार्थिया घटना दिनांक 07/01/24 कों प्रार्थिया कपड़ा सिलवाने क़े लिए बाहर गयी हुई थी, जो वापस घर आते समय जंगल क़े पास सुनसान स्थान पर लक्ष्मणगढ़ उदयपुर निवासी गुड्डन राम द्वारा प्रार्थिया कों बहला फुसला कर शादी करने का झांसा देकर प्रार्थिया के साथ जबरन दुष्कर्म किया गया है।

घटना दिनांक के पश्चात से लगातार 02 माह तक आरोपी द्वारा प्रार्थिया से जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया गया हैं, और अब आरोपी गुड्डन राम प्रार्थिया कों अकेला छोड़कर चला गया हैं, मामले मे प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना उदयपुर मे अपराध क्रमांक 100/24 धारा 376 (2) (एन), 506 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया।

आरोपी द्वारा अपना नाम गुड्डन राम उम्र 21 वर्ष साकिन लक्ष्मणगढ़ उदयपुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी उदयपुर निरीक्षक कुमारी चंद्राकर, प्रधान आरक्षक राजनाथ, महिला आरक्षक प्रियंका तिर्की, आरक्षक देवेंद्र सिंह, अजय शर्मा शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button