खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

कप्तान जसप्रीत बुमराह के नाम दर्ज हुआ दिलचस्प रिकॉर्ड: रोहित, कोहली और रैना की लिस्ट में बनाई जगह

भारत ने आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टी20 मैच में 2 रनों से जीत दर्ज की. बुमराह के नाम इस मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया…

नईदिल्ली (ए)। भारत ने आयरलैंड को टी20 सीरीज के पहले मैच में 2 रनों से हरा दिया. यह मुकाबला बारिश की वजह से प्रभावित रहा. लिहाजा भारत को डकवर्थ लुईस नियम से जीत मिली. इस मुकाबले में कप्तान जसप्रीत बुमराह के नाम के दिलचस्प रिकॉर्ड दर्ज हो गया. उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली की लिस्ट में जगह बना ली है. बुमराह को इस मुकाबले के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

दरअसल बुमराह टी20 फॉर्मेट में बतौर कप्तान ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. बुमराह से पहले रोहित, कोहली और सुरेश रैना यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड रोहित के नाम दर्ज है. उन्होंने 5 खिताब जीते हैं. कोहली दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 3 खिताब जीते हैं. बुमराह और रैना ने एक-एक बार यह अवॉर्ड जीता है।

आयरलैंड ने पहले टी20 मुकाबले में 7 विकेट के नुकसान के साथ 139 रन बनाए. इस दौरान बुमराह ने घातक गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवरों में 24 रन देकर 2 विकेट लिए. प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई ने भी दो-दो विकेट लिए. अर्शदीप सिंह को एक सफलता हाथ लगी. इसके जवाब में भारत ने 6.5 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान के साथ 47 रन बनाए. इसके बाद बारिश शुरू हो गई. इस वजह से मैच पूरा नहीं खेला जा सका. बारिश की वजह से डकवर्थ लुईस नियम का इस्तेमाल किया गया. इसके हिसाब से भारत को टारगेट मिलना था. लेकिन भारत टारगेट से 2 रन आगे था. लिहाजा उसकी जीत 2 रनों से हुई।

बता दें कि बुमराह चोट की वजह से लंबे वक्त से टीम से बाहर थे. लेकिन उन्होंने वापसी के साथ ही कमाल दिखा दिया. बुमराह की बॉलिंग की सोशल मीडिया पर फैंस ने भी काफी तारीफ की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button