खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

मोहन यादव ने ली मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की शपथ: जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला बने डिप्टी सीएम, नरेंद्र सिंह तोमर को बनाया गया है स्पीकर

मोहन यादव के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने डिप्टी सीएम के पद की शपथ ली. हालांकि अभी कैबिनेट का निर्धारण नहीं हुआ है…

भोपाल (ए)। लंबे इंतजार के बाद बुधवार को मध्य प्रदेश को नया सीएम मिल गया. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली. मुख्यमंत्री मोहन यादव के बाद जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने डिप्टी सीएम के रूप में  शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा के अलावा 11 राज्यों के मुख्यमंत्री और बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य वीआईपी मेहमान छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गए. अब ये सभी छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. उनका शपथ ग्रहण समारोह शाम 4 बजे के आसपास होना है।

अभी कैबिनेट का निर्धारण नहीं मोहन यादव के साथ सिर्फ दो डिप्टी सीएम ने ही शपथ ली है. अभी बाकी कैबिनेट पर कोई फैसला नहीं हुआ है. यही वजह है कि बुधवार (13 दिसंबर) को अन्य किसी को भी शपथ नहीं दिलाई गई. बताया जा रहा है कि जल्द ही मंत्रिमंडल का गठन होगा।

 

शिवराज सिंह सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री थे मोहन यादव बता दें कि मौजूदा सीएम मोहन यादव इससे पहले की शिवराज सिंह चौहान सरकार में मंत्री पद संभाल चुके हैं. उनके पास तब उच्च शिक्षा मंत्री का जिम्मा था. इसके अलावा उन्होंने पर्यटन के लिए भी कम किया था।

नरेंद्र सिंह तोमर को बनाया गया है स्पीकर जिस दिन मोहन यादव के नाम की घोषणा सीएम के रूप में की गई थी, तब पार्टी ने विधानसभा स्पीकर के रूप में नरेंद्र सिंह तोमर को चुना था. नरेंद्र सिंह तोमर सीएम की रेस में थे. वह चुनाव से पहले सांसद थे और केंद्रीय मंत्री का जिम्मा था, लेकिन पार्टी ने उन्हें विधानसभा में उतारा तो अटकलें लगाई जा रही थी कि वह मुख्यमंत्री बन सकते हैं. वहीं, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को अभी कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button