दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट कर लिया आशीर्वाद

दुर्ग। नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर मुख्यमंत्री निवास में सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात की। विधायक अरुण वोरा के साथ पहुंचे बाकलीवाल ने मुख्यमंत्री को दुर्ग शहर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।

इस दौरान विधायक और महापौर ने नगर निगम मुख्यालय का निर्माण कराने सहित शहर में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए राशि की मांग भी की। मुख्यमंत्री ने विधायक और महापौर को आश्वस्त करते हुए कहा कि शहर के विकास के लिए राशि की कमी नहीं होने दी जाएगी।

श्री वोरा और श्री बाकलीवाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि आज तक दुर्ग नगर निगम का खुद का भवन नहीं है। पुराने राज्य परिवहन निगम कार्यालय में ही नगर निगम मुख्यालय का कामकाज कई साल से चल रहा है। महापौर ने निगम मुख्यालय का निर्माण करने राशि की मांग की।

इसके अलावा शहर की सड़कों के डामरीकरण सहित नाली, तालाब सौंदर्यीकरण, गार्डन निर्माण सहित विभिन्न कार्यों के लिए भी राशि की मांग की गई। मुख्यमंत्री ने विस्तार से जानकारी लेने के बाद कहा कि दुर्ग नगर निगम को विकास कार्यों के लिए भरपूर राशि दी जाएगी। बातचीत के एमआईसी मेंबर अब्दुल गनी, ऋषभ जैन, अलताफ अहमद, संदीप वोरा भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button