खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

कमरा नंबर 402 की कहानी: शारीरिक संबंध बनाने के दौरान गैर का आया फोन तो प्रेमिका का काट दिया गला, फिर खुद भी करने गया आत्महत्या, लेकिन…

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, प्रियांशु ने प्रेमिका के गले पर स्टेशनरी ब्लेड से छह बार वार किया। जिससे उसका गला लगभग पूरा कट गया। एक घाव दाएं हाथ की कलाई पर मिला है। अधिक खून बहने से मौत की पुष्टि हुई है…

 

कानपुर (ए)। बिरहाना रोड स्थित गगन सागर होटल में हुए मर्डर केस में कई चौकाने वाले सच सामने आए हैं। पूछताछ में प्रेमिका की हत्या करने की बात कबूल करने करते हुए प्रेमी ने जो बातें पुलिस को बताई वो काफी खौफनाक हैं। प्रियांशु तिवारी ने खुद थाने जाकर सरेंडर किया और बताया कि हत्या करने के बाद मैं भी आत्महत्या करने जा रहा था लेकिन हिम्मत नहीं जुड़ा सका। मैं दादानगर रेलवे लाइन गया था। वहां ट्रेन को आता देख मेरी हिम्मत टूट गई और पटरी से साइड हो गया। इसके बाद मैं अपने घर गया और मां को सारी बात बताई और फिर उसने गोविंदनगर थाने जाकर सरेंडर कर दिया।

आरोपी प्रियांशु तिवारी ने प्रेमिका को मारने के लिए पूरी प्लानिंग की थी। एक सप्ताह पहले खाटू श्याम के दरबार से लौटते समय हत्या का प्लान तय कर लिया था। हत्या के बाद उसे पता था कि उसका आधार कार्ड होटल में जमा है इसलिए वह बचेगा नहीं। इसी वजह से उसने आत्महत्या की सोची लेकिन हिम्मत ही नहीं जुटा सका, अपनी मां को पूरी बात बताने के बाद थाने पहुंच गया। वहां उसने पहले प्रेमिका की मां को कॉल कर जानकारी दी, फिर पुलिस से भी बात करा दी।

पूछताछ में पता चला कि इस सप्ताह उसने छात्रा को कई बार मिलने के लिए बुलाया। शुक्रवार को भी वह उसे लेकर घूमने निकला लेकिन मनमाफिक होटल न मिलने से उसकी मंशा पूरी नहीं हुई। रविवार सुबह फिर से प्रेमिका को मिलने बुलाया। गुजैनी हाईवे के पास से उसे बाइक पर बैठाकर पनकी, चौबेपुर और शिवराजपुर तक गया, फिर शहर लौट आया। उसका कहना था कि शारीरिक संबंध बनाने के दौरान भी प्रेमिका के फोन पर किसी का कॉल आया। पूछने पर प्रेमिका ने टालने की कोशिश की तो पहले से साथ ले गए स्टेशनरी ब्लेड से प्रेमिका का गला काट दिया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, प्रियांशु ने प्रेमिका के गले पर स्टेशनरी ब्लेड से छह बार वार किया। जिससे उसका गला लगभग पूरा कट गया। एक घाव दाएं हाथ की कलाई पर मिला है। अधिक खून बहने से मौत की पुष्टि हुई है। शारीरिक संबंध बनाए जाने की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है।
हत्या के बाद आरोपी ने दोस्त को फोन कर युवती के परिजनों को शव के होटल में पड़े होने की जानकारी देने के लिए कहा। फिर गोविंदनगर थाने पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार शाम करीब 5:30 बजे एक युवक गोविंदनगर थाने पहुंचा। उसे इधर-उधर घूमता देख थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बुलाकर थाने आने की वजह पूछी। युवक बोला कि उसने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी है और समर्पण करने आया है। उन्होंने युवक को हिरासत में ले लिया।
बताया कि उसका क्षेत्र में ही रहने वाली एक निजी संस्थान से बीसीए की पढ़ाई कर रही 22 वर्षीय युवती से प्रेम संबंध थे। शनिवार को वह अपनी प्रेमिका को फीलखाना के बिरहाना रोड स्थित होटल गगन सागर में ले गया और शारीरिक संबंध बनाने के बाद पेपर काटने वाले ब्लेड से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। गोविंदनगर थाना प्रभारी ने होटल फोन कर प्रियांशु की जानकारी की और होटल पहुंच गई। हालांकि तब तक रिसेप्शनिस्ट अमित दीक्षित की सूचना पर फीलखाना पुलिस के अलावा डीसीपी पूर्वी, एसीपी कोतवाली भी पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में कमरा नंबर 402 का दरवाजा खोला तो अंदर एक युवती का खून से लथपथ शव बेड पर पड़ा था। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल जांच कर कमरे में ही हत्या में इस्तेमाल हुआ ब्लेड बरामद कर लिया। पुलिस ने छात्रा के पिता सब्जी मसाला व्यापारी को सूचना देकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
पूछताछ के दौरान प्रियांशु को अपनी हरकत पर न तो पछतावा था और न ही किसी का डर। बताया कि उसे शक था कि युवती के किसी और से भी संबंध हैं। कोई फोन आता तो मोबाइल साइलेंट कर देती या फिर उससे दूर जाकर बात करती थी। कई बार पूछने पर भी नहीं बताया। इसलिए उसने हत्या करने की ठान ली और बहाने से होटल लेकर आ गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button