खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, चुनाव आयोग की 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज सुबह साढ़े 11 बजे चुनाव आयोग एलान करेगा. कर्नाटक में मई में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे…

नईदिल्ली (ए)। कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज एलान होगा. चुनाव आयोग के मुताबिक आज सुबह साढ़े 11 बजे वह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य में होने वाले चुनाव की तारीखों का एलान करेंगे. सूत्रों के मुताबिक इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोग वहां पर होने वाले तारीखों की घोषणा के साथ यह भी बता सकते हैं कि कितने चरणों में राज्य में वोटिंग कराई जाएगी और इसके रिजल्ट कब आएंगे।

कर्नाटक में वोटर्स की संख्या 5.21 करोड़ है, इनमें 2.59 करोड़ महिला वोटर्स शामिल हैं. जानलेवा कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के मद्देनजर चुनाव आयोग राजनीतिक दलों को दिशा-निर्देश भी जारी करेगा।

225 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को खत्म होगा. चुनाव की तैयारियों को लेकर कुछ दिन पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने राज्य का दौरा कर चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया था. राज्य में 36 सीट अनुसूचित जाति के लिए और 15 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button