देश-दुनियाफीचर्ड

सुहागरात पर हुआ झगड़ा तो पास आने पर पति पर की चाकू से हमला, 11 लाख का जेवर लेकर प्रेमी संग दुल्हन फरार

मोनिका ने खुद आलू-बैंगन की सब्जी बनाई और बड़े प्यार से पूरे परिवार को परोसी। खुद पेट में दर्द का बहाना बनाकर उसने सबको खाना खिलाया। खाना खाते ही सुनील और उसका पूरा परिवार गहरी नींद में सो गया। सुबह जब सुनील की आंख खुली, तो मोनिका घर से गायब थी…

 

 

हाथरस (ए)। कोतवाली सदर क्षेत्र के नाई का नगला में चार दिन पहले विदा होकर आई दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। सुबह जब वह नहीं मिली तो ससुरालियों ने नशीला पदार्थ देने तथा 11 लाख रुपये के जेवरात ले जाने का आरोप लगाया और पुलिस में शिकायत कर दी।

नई बस्ती नाई का नगला निवासी सुनील कुमार की शादी 21 फरवरी 2026 को चंदपा क्षेत्र के गांव परसारा निवासी मोनिका के साथ हुई थी। 27 फरवरी की दोपहर कोतवाली पहुंचे सुनील ने पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा कि 23 फरवरी की रात को पत्नी ने उन्हें दूर रहने के लिए धमकाया था। जब वह पास गया तो मोनिका ने अचानक अपने पर्स से चाकू निकालकर उन पर हमला कर दिया।

उस समय बीच-बचाव में सुनील के हाथ में चोट आई थी। अगले दिन ससुराल वालों के समझाने पर मामला शांत हुआ था। सुनील ने कहा कि 25 फरवरी को वह पत्नी को उसके मायके भी ले गए। उसी रात मोनिका ने खुद आलू-बैंगन की सब्जी बनाई और बड़े प्यार से पूरे परिवार को परोसी। खुद पेट में दर्द का बहाना बनाकर उसने सबको खाना खिलाया। खाना खाते ही सुनील और उसका पूरा परिवार गहरी नींद में सो गया। 26 फरवरी की सुबह जब सुनील की आंख खुली, तो मोनिका घर से गायब थी।

घर की अलमारी की जांच करने पर पता चला कि वह मां के पुस्तैनी सोने-चांदी के जेवरात, जिनमें सोने की हसलिया, पेंडल, अंगूठी, नाक की नथ और चांदी की भारी पायलें शामिल थीं, साथ ही 18 हजार की नकदी भी थी। सुनील का आरोप है कि मोनिका ने अपने प्रेमी सुग्रीव के साथ मिलकर इस पूरी साजिश को अंजाम दिया है। सुग्रीव गांव परसारा का ही है तथा रिश्ते में उनकी पत्नी का चाचा लगता है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनके ससुर ने भी इस बात की पुष्टि की है कि सुग्रीव भी अपने घर से गायब है।

महिला ने जबरन शादी का लगाया आरोप
शिकायत के बाद कोतवाली सदर पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस ने फोन से महिला से संपर्क साधा। महिला ने पुलिस को बताया कि शादी के दूसरे दिन ही उसने पति को प्रेमी के बारे में बताया दिया था। साथ ही साथ रहने से इंकार कर दिया था। 25 फरवरी की रात को भी इसी बात पर कहासुनी हुई थी। फिलहाल फोन पर युवती ने स्वीकारा की वह प्रेमी के साथ है, लेकिन जेवरात ले जाने व नशीला पदार्थ देने की बात से इंकार किया है। एएसपी रामानंद कुशवाहा ने बताया कि महिला शहर से बाहर है। उसे कोतवाली बुलाया गया है। यहां पूछताछ होने के बाद आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button