दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कलिंगा संघम् का उगादि मिलन समारोह सम्पन्न, बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए विधायक देवेंद्र यादव

भिलाई। व्यक्ति को समाज में रहना चाहिए। समाज का विकास होगा तो व्यक्ति का का विकास होगा। व्यक्तियों से मिलकर ही समाज बनता है। उगादि पर्व आन्ध्रवासी बड़े उत्साह एवं धार्मिक रीति-रिवाज से मनाते हैं। यह त्यौहार नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर आप सभी को बहुत-बहुत बधाई प्रेषित करता हूँ। उपरोक्त उद्गार कलिंगा संघम्, भिलाई नगर द्वारा आयोजित उगादि मिलन के अवसर पर मुख्य अतिथि, भिलाई नगर विधानसभा के विधायक देवेन्द्र यादव ने व्यक्त किए।

उन्होने कहा कि हमारे पूर्वज इस छत्तीसगढ़ की धरा में रोजगार के लिए आये और इसी मिट्टी में बस गये। छत्तीसगढ़ की सौम्यता एवं शांति रास आ गयी। यहाँ रहते हुए अपने पुरानी संस्कृति को जीवित रखे हुए है। उगादि मिलन के अवसर पर आपके बीच आकर पारिवारिक आत्मीयता की अनुभूति हो रही है। आपने जिस तरह से मेरा अभिवादन किया उससे मैं अत्यंत ही अभिभूत हूँ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समाज के मार्गदर्शक एवं नगर निगम के लोक स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीपति राजू ने समाज की सक्रियता एवं गतिविधियों की सराहना की। उन्होने मुख्य अतिथि से आग्रह किया कि अपने विधायक निधि से सामाजिक भवन हेतु राशि स्वीकृत करने की कृपा करें। इस संबंध में विधायक देवेन्द्र यादव ने अपने निधि से राशि ₹ 12ण्00 लाख स्वीकृत करने की घोषणा की। उपस्थित सामाजिक जनों ने करतल ध्वनि के माध्यम से हर्ष एवं आभार व्यक्त किया।

समाज के अध्यक्ष लिंगेश्वर राव ने स्वागत भाषण एवं प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि हमारे पूर्वजो ने सन् 1975 में समाज की स्थापना की, तब से अब तक पीढ़ी दर पीढ़ी समाज का कार्य निरंतर चल रहा है। इन 48 वर्षों में अनेक उतार-चढ़ाव के बावजूद सामाजिक लोगो के कल्याण के लिए अनेक कार्य हुए।

कार्यक्रम का संचालन एस.सोमेश्वर राव एवं आभार प्रदर्शन ए.त्रिनाथ राव ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पी.जनार्दन, पी.रामा राव, बी.चन्द्रशेखर, जी.जगन्नाथ राव, पी.मोहन राव, के.वेंकटरमनमूर्ति, के.गणेश, एस.रघुपति, जी.बालराज, बी.रामा राव, के.राधाकृष्णा, जी.अनिल कुमार, यू.हरीश, ए.लक्ष्मण राव, के.रामेश्वर राव, पी.रामू, पी.चिन्नीकृष्णा, पी.कृष्णमूर्ति आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button