दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कलेक्टर अभिजीत सिंह तथा जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम चुनकट्टा के आवासों का सर्वे कर हितग्राहियों को दी शुभकामनाएं

दुर्ग। जिले के विकासखंड पाटन के ग्राम पंचायत चुनकट्टा में आज प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास 2.0 सर्वे पखवाड़े “मोर दुवार सांय सरकार” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर अभिजीत सिंह तथा जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग दुबे ने आवासों का सर्वे कर हितग्राहियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने हितग्राही अश्वनी एवं नागेश को उनके आवास के सपने के साकार होने पर बधाई देते हुए उन्हें मिठाई एवं श्रीफल भेंट किया।

कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम पंचायत चुनकट्टा के विकास कार्यों की विस्तृत चर्चा की। उन्होंने हितग्राही पवित्र कुमार कोशले के नाम स्वीकृत आवास का भूमिपूजन कर समय सीमा मे आवास पूर्ण कराने हेतु नोडल अधिकारी को निर्देशित किया।

साथ ही प्रगतिरत आवासो में से कवली ठाकुर के आवास का निरीक्षण कर नोडल एवं सचिव को जल्द ही कार्य पूर्ण कराने निर्देशित किया।

पूर्ण हो चुके आवास हितग्राही सुलोचना को नये आवास की शुभकामनायें दी। हितग्राहियों ने राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम मे जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष कीर्ति नायक, जनपद सदस्य चन्द्रिका कलिहारी, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, सरपंच, उपसरपंच, पंचगण, अन्य जनप्रतिनिधि, समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button