दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने सभी तहसीलदार को संबंधित क्षेत्र के लोक सेवों केन्द्रों का सप्ताह में दो बार जांच करने के दिए निर्देश

दुर्ग। जिले में शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत श्रमिक वर्गों के लिए किफायती दर पर दोपहर का भोजन कार्यक्रम के तहत संचालित शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न सहायता केन्द्रों में मूलभूत सुविधाएं बढ़ायी जाएगी। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने अधिकारियों की बैठक में समीक्षा के दौरान नगरीय निकायों के आयुक्त और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को संबंधित क्षेत्रों में संचालित अन्न सहायता केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने श्रम विभाग के अधिकारी को उक्त केन्द्रों में श्रमिक पंजीयन शिविर लगाने और योजना के दिशा-निर्देशों के तहत अधिक से अधिक श्रमिकों को लाभान्वित करने निर्देशित किया। श्रम विभाग के अधिकारी ने बताया कि जिले में दुर्ग के तहसील चौक में नगर निगम बिल्डिंग, मरौदा छावनी में पानी टंकी के पास, आकाश गंगा सब्जी मंडी सुपेला, अमलेश्वर में निषाद भवन के पास, कुम्हारी में रेलवे क्रॉसिंग कुगदा के पास सुबह 7 बजे से 11 बजे तक तथा वीएस इण्डस्ट्रीज हथखोज में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक श्रम अन्न सहायता केन्द्र संचालित किया जा रहा है। यहां पर पंजीकृत श्रमिकों को पांच रूपए में भोजन उपलब्ध करायी जा रही है।

7 मार्च को महतारी वंदन योजना के तहत जिला और जनपद मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 7 मार्च को जिला मुख्यालय दुर्ग के साथ-साथ विकासखण्ड मुख्यालय और नगरीय निकाय क्षेत्रों में महिला सम्मेलन का आयोजन महतारी वंदन योजना के रूप में किया जाएगा। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने उक्त आयोजन के संबंध में जानकारी ली। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत 4 लाख 5 हजार 319 आवेदन प्राप्त हुए है, जिसे ऑनलाईन सत्यापन किये जा चुके हैं।

7 मार्च को जिला मुख्यालय में शीतला मंदिर परिसर कसारीडीह दुर्ग में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार मंगल भवन अहिवारा, दशहरा मैदान रिसाली, अम्बेडकर मंगल भवन भिलाई, रेस्ट हाउस के पीछे पाटन, मंगल भवन वार्ड क्रमांक 16 जामुल में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर ने नगरीय निकायों के अधिकारियों और जनपद सीईओ को उक्त आयोजन हेतु समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए है।

लोक सेवा केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे तहसीलदार
कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले में स्थापित लोक सेवा केन्द्रों में प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने सभी तहसीलदार को संबंधित क्षेत्र के लोक सेवों केन्द्रों का सप्ताह में दो बार जांच करने की निर्देश दिए। साथ ही लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का समय पर निराकरण सुनिश्चित करने कहा।

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाने कलेक्टर ने दिये निर्देश
कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों और प्रयास आवासीय विद्यालय के बालिकाओं की स्वास्थ्यगत समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्रत्येक सप्ताह में एक बार वृद्धाश्रम और प्रयास आवासीय विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वृद्धजनों और आवासीय विद्यालय की बालिकाओं की साप्ताहिक स्वास्थ्य परीक्षण कर समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा है।

आयुष्मान कार्ड वितरण में लाये तेजी कलेक्टर ने जिले में आयुष्मान कार्ड वितरण की जानकारी ली। वितरण में विलंब होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने नगरीय निकाय और जनपद से समन्वय स्थापित कर आयुष्मान कार्ड वितरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत हाई रिस्क केश, एनीमिया, पल्स पोलियों ड्रॉप, सिकलसेल व लेप्रोसी आदि प्रकरणों की भी जानकारी ली। साथ ही समय पर उपचार मुहैय्या कराने के निर्देश दिए।

राजस्व प्रकरणों की समीक्षा
कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने राजस्व प्रकरण, खाते में आधार एन्ट्री, नक्शा बटांकन, अविवादित नामांतरण, स्वामित्व योजना, आरबीसी 6-4, डिजिटल हस्ताक्षर की जानकारी ली। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को आधार सीडिंग पर विशेष फोकस करने और राजस्व न्यायालय के लिए समय एवं तिथि निर्धारित करने के निर्देश दिए।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों की केवाईसी पश्चात् बैंक सखी के माध्यम से राशि भुगतान
जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि हितग्राहियों का आधार सीडिंग और केवाईसी पश्चात् डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि का भुगतान किया जाए। मृतक हितग्राहियों का नाम योजना से हटायी जाए। ऐसे हितग्राही जो अशक्त है, उनको बैंक सखी के माध्यम से राशि भुगतान हेतु घर पहुंच सेवाएं उपलब्ध करायी जाए। कलेक्टर ने पीएमश्री योजना के तहत निर्माण कार्यों में प्रगति लाने, समितियों से धान का उठाव शीघ्र पूरा कराने, नॉन में जमा होने वाले चांवल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

बैठक में एडीएम अरविंद एक्का, नगर निगम भिलाई के आयुक्त देवेश ध्रुव, जिला पंचायत के सीईओ अश्वनी देवांगन, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, नगर निगम रिसाली के आयुक्त आशीष देवांगन, नगर निगम भिलाई-3 चरोदा के आयुक्त दशरथ राजपूत, अपर कलेक्टर योगिता देवांगन, सभी एसडीएम, सभी जनपद सीईओ सहित समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

समाचार क्रमांक – 362
ःः000ःः

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button