छत्तीसगढ़फीचर्ड

नाबालिक को जबरदस्ती उठा ले जाकर दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

नाबालिक को जबरदस्ती उठा ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को किया गया गिरफ्तार…पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार…आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया जेल…

 

 

खैरागढ़। प्रार्थिया ने थाना बकरकट्टा आकर लिखित आवेदन पेश किया की दिनांक 08.03.2025 को अपनी बहू, देवर बेटी नाबालिक पीड़िता एवं उनकी सहेलियों के साथ गांव के सुखऊ गोंड के घर से चौथिया बारात जितेंद्र के घर ग्राम सरोधी आए थे प्रार्थिया की देवर बेटी नाबालिक पीड़िता अपनी सहेलियों के साथ रात्रि करीबन 10:00 बजे खजानी लेने किराना दुकान गए थे।

किराना दुकान बंद होने से वापस शादी घर आ रहे थे तभी आरोपी विजय धुर्वे पिता भारत धुर्वे उम्र 20 साल निवासी ग्राम सरोधी थाना बकरकट्टा एवं हेमन पोर्ते पिता भोपाल पोर्ते उम्र 21 साल निवासी ग्राम कुम्ही थाना बकरकट्टा ने पीड़िता को पैर से फंसा कर गिरा दिया और उठाकर गांव के खेत तरफ ले गया और कपड़े फाड़कर आरोपियों ने नाबालिक पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 03/ 25 धारा 70(2) 351(2) बी एन एस, 4,6 पॉक्सो एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने निर्देशित किया गया था।

थाना प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश साहू सहायक उप निरीक्षक जयमल उइके आरक्षक 219 सुभाष चंद्र आरक्षक 178 संदीप वर्मा की टीम गठित कर आरोपियों को पकड़ कर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किए जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कैलाश साहू सहायक उप निरीक्षक जयमल उइके आरक्षक सुभाष चंद्र आरक्षक संदीप वर्मा का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button