दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने उच्च शिक्षा में अध्ययनरत् 03 दिव्यांग छात्रों को सौंपी राशि का चेक

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना क्षितिज अपार संभावनाएं के तहत उच्च शिक्षा में अध्ययनरत् 03 दिव्यांग छात्र क्रमशः हितेश कुमार जोशी और हेमंत कुमार साहू को 6-6 हजार रूपए तथा निशार अहमद को 12 हजार रूपए उच्च शिक्षा प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया।

इसी प्रकार 12वीं कक्षा में दिव्यांग श्रेणी में जिले के प्रवीण्य सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त छात्रा कुमारी खुशी कुम्भकार को 5 हजार रूपए राशि का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक अमित परिहार एवं विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यों के लिए 54 लाख रूपए स्वीकृत: कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए अहिवारा विधानसभा के 5 कार्यों के लिए 54 लाख रूपए स्वीकृत किया गया हैं।

जिसमें ग्राम पंचायत कंडरका में डोमशेड निर्माण के लिए 20 लाख रूपए, ग्राम पंचायत मलपुरीकला में डोमशेड निर्माण के लिए 20 लाख रूपए, ग्राम पंचायत सेमरिया (गि) में गांव में प्रकाश व्यवस्था हेतु स्ट्रीट/एलईडी लाईट के लिए 10 लाख रूपए, ग्राम पंचायत सेमरिया (गि) में मंच निर्माण हेतु 2 लाख रूपए और ग्राम पंचायत नंदिनी खुन्दनी में चबुतरा में छत निर्माण कार्य के लिए 2 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी धमधा द्वारा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button