दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने मेधावी दिव्यांग छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि का चेक किया वितरण

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले में समाज कल्याण विभाग के द्वारा ’’क्षितिज अपार संभावनाएं’’ योजना संचालित है। इस योजना अंतर्गत माध्यमिक/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत् मेधावी दिव्यांग छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

इस योजना का उद्देश्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। ताकि वे स्वावलंबी बन सकें और समाज में अपनी एक अलग पहचान बना सकें।

कलेक्टर सुश्री चौधरी ने योजना के तहत् जिले के 10 मेधावी दिव्यांग छात्र-छात्राओं को छः-छः हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का डमी चेक प्रदान किया।

इन छात्र-छात्राओं में देवेन्द्र कुमार रजक, विशाल साहू, कृष्णा सिंह, पी.संजना, बिन्दु कुर्रे, युक्ति, दीपा केवट, अल्का साहू, इषा राजपूत और जया खुटियारे शामिल हैं। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक अमित परिहार और कार्यालयीन कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button