दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने ली समिति प्रबंधकों और मिलरों की बैठक, धान परिवहन तत्काल करने और सीएमआर कोटे में चांवल जमा करने मिलरों को दिये निर्देश

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने कलेक्टोरेट सभा कक्ष में समिति प्रबंधकों एवं राईस मिलरों की बैठक ली। उन्होंने मिलरों को धान का परिवहन तत्काल करने के निर्देश दिए। साथ ही मिलरों को सीएमआर कोटे में चांवल जमा करने कहा। बैठक में समिति प्रबंधकों को धान खरीदी हेतु शेष बचे दिन को ध्यान में रखते हुए खरीदी की आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए। साथ ही किसानों से रकबा समर्पित करने के लिए प्रोत्साहित करने निर्देशित किया।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि खरीदी केन्द्रों में कोचियों एवं बिचौलियों का धान समिति में ना आने पाये, केवल किसानों का ही धान खरीदी पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों एवं धान खरीदी हेतु नोडल अधिकारियों को उपार्जन केन्द्रों की जाँच करने निर्देशित किया।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.के. जोशी, खाद्य नियंत्रक सी.पी. दीपांकर, जिला विपणन अधिकारी भौमिक बघेल, उप पंजीयक अवधेश मिश्रा एवं विपणन अधिकारी हृदेश शर्मा, सहायक खाद्य अधिकारी टी.एस. अत्री सहित शाखा प्रबंधक, समिति प्रबंधक एवं राइस मिलर्स उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button