छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर-एसएसपी ने देर रात तक आंधी-तूफान प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, सड़कों पर टूटकर गिरे पेड़ों की डाली और तारो कों हटावाया

रायपुर। राजधानी में भीषण आंधी-तूफान से कई इलाके प्रभावित होने पर मौके का जायजा लेने के लिए कलेक्टर एवं एसएसपी निकले। प्रत्येक स्थानों पर पहुंचकर समस्याओं को निराकृत किया और मोहल्लों में पहुंचकर आमजनों से समस्याएं पूछी। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को मौके से फोन कर समस्या को त्वरित निराकृत करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह एवं एसएसपी डाॅ. लाल उम्मेद सिंह ने देर रात को शहर के विभिन्न प्रभावित स्थलों का जायजा लेने निकले।

गौरव पथ में पेडों की डाली टूटकर गिरे होने से सड़कों में आवाजाही प्रभावित होने पर तत्काल हटाने की कार्रवाई प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इसके तुरंत बाद वहां पेड़ों की डाली को हटाया गया। साथ ही लाखेनगर इलाके में राहत कार्याें का जायजा लिया। वहीं खोखो पारा में आमजनों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनी। इसके तुरंत बाद ही समस्याओं का निराकरण कराया गया। स्थानीय निवासियों ने कलेक्टर को बताया कि वार्ड में कई स्थानों पर पेड़ की डाली टूटकर गिरी हुई थी, जिस पर कलेक्टर के निर्देश पर हटाया गया।
इस दौरान नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, एसडीएम नंदकुमार चौबे, सीएसईबी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर के निर्देश पर सड़कों से हटाए गए गिरे पेड़ एवं टूटे तार, अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में निरीक्षण करने के दिए निर्देश:  शहर में आए आंधी-तूफान को देखते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने एसडीएम तथा नगर निगम, राजस्व, सीएसईबी, पीडब्लूडी सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारियों को फील्ड में निकालने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. सिंह ने अधिकारियों को आंधी-तूफान से टूटे तारों और सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटाने के साथ हुए नुकसान का जायजा लेकर आमजनों को राहत पहुंचाने निर्देशित किया।

कलेक्टर डॉ. सिंह के निर्देश पर एसडीएम के साथ नगर निगम, राजस्व विभाग, सीएसईबी पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे। सड़कों पर अव्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए तत्काल संबंधित अमलों को सूचना देकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

कलेक्टर डॉ. सिंह के निर्देश की परिपालन में एक्सप्रेस-वे में पंडरी के पास गिरे बिजली पोल को तत्काल हटाया गया। वैसे ही समता कॉलोनी में बिजली के तारों में पेड़ गिरने की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पेड़ की शाखाओं को हटाया गया।

ग्राम तुलसी में पेड़ गिरने से एक मकान को क्षति पहुंची, जिसका अवलोकन कर प्रभावित परिवार को राहत पहुंचाई जा रही है। ग्राम जोता रोड तिल्दा में पेड़ और बिजली के तार गिर गए थे जिन्हें हटाने की कार्रवाई की गई।

खरोरा-तिल्दा मार्ग पेट्रोल पंप के पास पेड़ गिर गया था, जिसे हटाया गया। नगर पंचायत समोदा में पेड़ और बिजली का खंभा गिर गया, जिसे हटाने की कार्रवाई की गई। रायपुर-बलौदाबाजार रोड पर गिरे पेड़ों को भी हटाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button