खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर- एसएसपी ने मध्याह्न भोजन का चखा स्वाद: स्कूली बच्चों को पढ़ाया, पूछे प्रश्न

रायपुर। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह और एसएसपी संतोष सिंह ने मंदिरहसौद के मातृ सदन उच्चतर माध्यमिक शाला में निरीक्षण के दौरान पहुंचे तो उस समय मध्याह्न भोजन पकाया जा रहा था। उन्होंने रसोईयों से खाद्य सामाग्री की जानकारी लेते हुए पूछा-कौन सी सब्जी पका रहे है और कितने लोगों के लिए खाया बनाया जा रहा है। इस पर रसोईयों ने जानकारी दी।

इसके बाद कलेक्टर डाॅ. सिंह ने स्वयं उनके द्वारा बनाए गए भोजन को चखा। उनके साथ उपस्थित एसएसपी संतोष सिंह और जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप ने मध्याह् भोजन खाया। कलेक्टर डाॅ. सिंह बाहनाकाडी आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को खाद्य पदार्थ रखने की जानकारी लेते हुए सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर, एसएसपी ने स्कूली बच्चों को पढ़ाया, पूछे-प्रश्न: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह स्कूली बच्चों के बीच पहुंचे और उन से बातचीत की और कुछ प्रश्नोत्तरी भी किया। यह मौका था मतदान केंद्र के निरीक्षण के दौरान। जब कलेक्टर, एसएसपी ने मंदिरहसौद में स्थित स्वामी आत्मानंद मातृसदन उच्चतर माध्यमिक शाला में बच्चों को पढ़ता देख स्वयं कक्षा में पहुंचे।

उन्होंने उपस्थित शिक्षिका और बच्चों से विषय के बारे में पूछा। बच्चे सोशल स्टडी में ज्योतिबा फूले का पाठ पढ़ रहे थे। तब कलेक्टर, एसएसपी ने बच्चों से ज्योतिबा फूले के बारे में प्रश्न पूछा और कुछ अतिरिक्त जानकारी भी साझा की। इसके बाद कलेक्टर डाॅ. सिंह को बच्चों ने जीडीपी के बारे में बताया।

कलेक्टर ने इससे जुड़े प्रश्न पूछते हुए जीडीपी की विस्तृत व्याख्या की। उन्होंने शिक्षिका से कहा बच्चों को रोचक ढ़ंग से अध्ययन कराएं ताकि वे पाठ्यक्रम की अवधारणा समझते हुए पढ़ाई करें। इससे वे अधिक क्षमता से ग्राहय कर सकेंगे। वे बाहनाकाड़ी प्राथमिक स्कूल में भी बच्चों के बीच पहुंचकर उनका परिचय लिया। बच्चों ने उनका अभिवादन किया, इस पर उनकी सरहाना की गई।

कलेक्टर पहुंचे जल जीवन मिशन के हितग्राही के घर: कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने ग्राम जुगेसर के निरीक्षण पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत निर्माण पानी टंकी का निरीक्षण किया और अधिकारियों से इसकी जानकारी ली उन्होंने पूर्ण होने और नियमित पेयजल आपूर्ति होने के बारे में बताया। कलेक्टर सीधे हितग्राही के घर पहुंचे और उन्होंने कलेक्टर ने हितग्राही से पूछा कि नल में पानी आ रहा है।

हितग्राही ने संतुष्टि जाहिर की और बताया कि घर पर कुआ के पानी का उपयोग करते थे। घर पर नल से सुबह और शाम दोनों समय में शुद्ध पेयजल मिल रहा है। महीने में मात्रा 100 रूपए शुल्क ही लिया जा रहा है। इस अवसर पर एसएसपी संतोष सिंह और सीईओ विश्वदीप उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button