दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कलेक्टर-एसएसपी ने स्वयं का स्वास्थ्य परीक्षण करवा कर शिविर का किया शुभारंभ

दुर्ग। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केन्द्र, विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं राज्य/जिला एनसीडी सेल, एनपीसीबी-वीआई (अंधत्व विभाग) सेल के सहयोग से मधुमेह जटिलता हेतु दुर्ग जिले के विकासखंड धमधा में चल रहे पायलेट प्रोजेक्ट डायबिटिक रेटिनोपैथी की जॉच स्वास्थ्य केन्द्रो में किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में कलेक्टर के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में स्वास्थ्य कैम्प किये जाने के निर्देश दिये गये थे, जिसके परिपालन में 02 जुलाई 2025 को कलेक्टर कार्यालय के सभागार में समस्त अधिकारियों / कर्मचारियों हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर अभिजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के द्वारा जॉच करवा कर शिविर के शुभारंभ किया गया।

स्वास्थ्य शिविर अंतर्गत बी.पी., शुगर, हीमोग्लोबिन, सिकलसेल, हेपेटाईटिस-बी एवं सी तथा डायबिटिक रेटिनोपैथी (नेत्र जॉच) किया गया। जॉच में कुल 119 लोगों की स्क्रीनिंग की गई एवं 72 लोगो की डायबिटिक रेटिनोपैथी की जॉच हुई, जिसमें 02 संभावित मरीज पाये गये।

कलेक्टर अभिजीत सिंह (भा.प्र.से.) जिलाधीश दुर्ग के आदेशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के निर्देशानुसार, एन.सी.डी. नोडल अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार दोनेरिया एवं जिला कार्यकम प्रबंधक सुश्री डॉ. भूमिका वर्मा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का संचालन किया गया।

उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. सी.बी.एस. बंजारे, नोडल अधिकारी (एनवीएचसीपी), डॉ. देवेन्द्र किशोर बेलचंदन, (शहरी दुर्ग बी.एम.ओ.), डॉ. उर्विन शाह डब्ल्यूएचओ एनसीडी एमओ, कविता चन्द्राकर (कंसल्टेंट एन. सीडी.), रीतिका सोनवानी (एपिडेमोलॉजिस्ट), संजीव दुबे (सीपीएम-दुर्ग), अतुल शुक्ला, सलाहकार डब्ल्यूएचओ, आई.डी. चंद्राकर (लैब टेक्नीशियन), संतोष सोनवानी (नेत्र सहायक अधिकारी) उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button