छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर-एसपी ने लॉ एंड ऑर्डर के संबंध में ली राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक

बलरामपुर। कलेक्टर राजेंद्र कटारा एवं पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले में कानून व्यवस्था के संचालन एवं नियंत्रण के सम्बन्ध में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्री कटारा ने जिले में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग को संयुक्त प्रयास करते हुए आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करने की बात कही।

उन्होंने लोक शांति भंग करने वाली गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए साथ ही कहा कि अपने सूचना तंत्र को मजबूत करें ताकि किसी भी घटना की सूचना आप तक पूर्व में पहुंच जाएं। जिससे समय पर कार्यवाही हो। साथ ही उन्होंने जिले के सीमाओं में स्थित चेकपोस्टों में कड़ी नजर रखने तथा संयुक्त टीम बनाकर वाहनों की जांच करने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि संबंधित अधिकारी धान के अवैध परिवहन एवं भण्डारण पर कड़ी नजर रखें।

उन्होंने सभी अधिकारियों को सजगता एवं सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर ने कहा कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली असामाजिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में स्थानीय निर्वाचन होने वाले हैं, इसके लिए पूर्व तैयारी सुनिश्चित करें।

बैठक में कानून व्यवस्था बनाए रखने के सम्बंध में अन्य विषयों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ रेना जमील, अपर कलेक्टर इंद्रजीत बर्मन, सहित राजस्व एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button