खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जमकर आगजनी और पथराव, परिसर में खड़ी सैकड़ों गाड़ियों में तोड़फोड़, कई पुलिसकर्मी घायल

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार में प्रदर्शनकारियों ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय को आग के हवाले कर दिया। सैकड़ों बाइक और कारों को फूंक दिया। गिरौदपुरी धाम के पवित्र अमरगुफा के नजदीक जैतखांभ में हुई तोड़फोड़ को लेकर छत्तीसगढ़ का सतनामी समाज आक्रोशित है। समाज ने सोमवार को बलौदाबाजार जिले में जमकर बवाल मचाया। बलौदाबाजार-भाटापारा में जमकर प्रदर्शन किया। हिंसक भीड़ ने इस दौरान कलेक्टर कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आगजनी और पथराव किया साथ परिसर में खड़े सैकड़ों मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहनों में भी आगजनी और तोड़फोड़ किया।

दूसरी ओर गिरौदपुरी धाम के पवित्र अमरगुफा के नजदीक जैतखांभ में हुई तोड़फोड़ में न्यायिक जांच होगी। सीएम विष्णुदेव साय के निर्देश पर डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने न्यायिक जांच कराने की घोषणा की है। सतनामी समाज के विभिन्न संगठनों और प्रतिनिधियों की मांग पर जांच कराने की घोषणा की गई है।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कहीं भी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। ऐसे कृत्य करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी से सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखने की अपील भी की है। बता दें कि 15-16 मई की रात को कुछ असमाजिक तत्वों ने जैतखांभ को क्षति पहुंचाने की कोशिश की थी।

जानें क्या था मामला: मिली जानकारी के मुताबिक गिरौदपुरी धाम के पवित्र अमरगुफा के नजदीक 15-16 मई की रात को कुछ असमाजिक तत्वों ने जैतखांभ को क्षति पहुंचाने की कोशिश की थी। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। दूसरी ओर समाज का कहना है कि इस मामले में पर्दे के पीछे कई और भी आरोपी हैं, जिन्हें गिरफ्तार किया जाए। समाज की इस पर मांग पर राज्य सरकार ने न्यायिक जांच कराने की घोषण भी की है।

200 से ज्यादा गाड़ियों में आगजनी और तोड़फोड़ 

200 से ज्यादा गाड़ियों में आगजनी और तोड़फोड़ किया गया है। कई चार पहिया वाहनों में आग लगाई गई है। यहां तक कि दमकल की गाड़ी में भी आग लगाने की खबर है। गुस्साई भीड़ ने कलेक्ट्रेट पर जमकर पथराव किया। पुलिस ने भीड़ को किसी तरह भगाया। मौके पर कलेक्टर और एसपी मौजूद रहे। स्थिति को काबू में करने की लगातार कोशिश की जा रही है। पथराव और आगजनी में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए है। देखे वीडियो…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button