छत्तीसगढ़फीचर्ड

हॉलिडे बुकिंग के नाम पर लाखों रूपये की ठगी करने वाले महिला सहित 02 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। प्रार्थी रितेश सोनी ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह एम.आई.जी. 45 सेक्टर 4 दीनदयाल उपाध्याय नगर जिला रायपुर में रहता है तथा उसका स्वयं का एक्रॉस ओसियन हॉलिडे के नाम से स्पार्क प्लाजा के प्रथम तल पर ट्रेवल्स एजेंसी का कार्यालय है। प्रार्थी भारत देश एवं अन्य देशो में यात्रा करने वाले लोगो के लिये रूकने एवं घूमने की व्यवस्थाओ का कार्य करता है। जिसके कारण प्रार्थी का इस काम से जुडे़ देश एवं विदेश में ट्रेवल एजेंटो सें संपर्क है।

प्रार्थी द्वारा दिल्ली स्थित युग हालीडे के संचालक कंचन कश्यप एवं अनिल शर्मा के साथ नेपाल, सिंगापुर एवं कश्मीर जाने वाले यात्रियों के लिये विभिन्न दिनांको में बुकिंग कर कुल 3,39,900/- रू कंचन कश्यप एवं अनिल शर्मा के बताये अनुसार ऑनलाईन नेट बैकिंग के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजा था किन्तु उनके द्वारा उक्त राशि से यात्रियों की बुकिंग न करते हुए बुकिंग की रकम को हड़प कर प्रार्थी के साथ ठगी की गई है। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 235/23 धारा 420, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर के नेतृत्व में थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त आरोपी कंचन कश्यप एवं अनिल शर्मा की लगातार पतासाजी की जा रही थी, कि इसी दौरान टीम के सदस्यों को आरोपियों की उपस्थिति दिल्ली में होना ज्ञात हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दिल्ली रवाना होकर आरोपियों की पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी कंचन कश्यप एवं अनिल शर्मा को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी- 01. अनिल शर्मा पिता देवीदत्त शर्मा उम्र 41 साल निवासी फ्लैट 25 थर्ड फ्लोर गली नंबर 03 ए वीरेन्द्र नगर जनकपुरी बी 01 पश्चिम थाना हरिनगर दिल्लीं।

02. कंचन कश्यप पिता ओमप्रकाश कश्यप उम्र 28 साल निवासी 98 बी अनुपनगर मुख्य मार्ग जीवन पार्क डी.के मोहन गार्डन पश्चिम थाना वृन्दावन दिल्ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button