छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर केएल चौहान और एसएसपी सदानंद कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकालकर शांतिपूर्ण मतदान करने अपील की गई

लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक निष्पादन हेतु जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस, राजस्व एवं केंद्रीय बलों के मध्य आयोजित किया गया समन्वय बैठक…

बलौदाबाजार। दिनांक 07.05.2024 को लोकसभा चुनाव मतदान प्रक्रिया नियत है, जिसमें शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल, राजस्व के साथ अन्य विभागों द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम एवं सुरक्षा प्रबंध हेतु आवश्यक कार्रवाई किया जा रहा है। इसी के साथ चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगभग 1000 की संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बल भी जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पहुंच चुका है।

इन केंद्रीय बलों में मध्य प्रदेश पुलिस, एसएसबी, सीआरपीएफ, मध्य प्रदेश सशस्त्र बल आदि शामिल है। लोकसभा चुनाव के दौरान पुलिस बल, राजस्व, केंद्रीय सुरक्षा बलों एवं अन्य विभागों के मध्य आपसी सामंजस्य बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, जिससे चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की स्थिति का बड़ी आसानी पूर्वक सामना किया जा सके एवं शांति व्यवस्था कायम रहे।

जिले में शांतिपूर्ण, निर्भिक एवं निर्विध्न चुनाव सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस कार्यालय सभा कक्ष बलौदाबाजार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार की अध्यक्षता में पुलिस, राजस्व विभाग एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों के मध्य समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। इसके बाद कलेक्टर केएल चौहान और एसएसपी सदानंद कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया।

बैठक में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी, समस्त एसडीएम, तहसीलदार एवं अन्य अन्य विभागों के प्रमुख तथा लोकसभा चुनाव के लिए आए हुए केंद्रीय सुरक्षा बलों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान लोकसभा चुनाव नोडल अधिकारी रामरतन दुबे द्वारा जिले की भौगोलिक स्थिति की जानकारी देते हुये विधानसभावार बनाये गये सामान्य एवं संवेदनशील केन्द्रों के बारे में विस्तार से प्रेजेंटेशन के माध्यम से बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों के समक्ष जानकारी साझा किया गया।

सांथ ही जिले में चुनाव प्रबंधन की दृष्टि से स्थापित एफएसटी/एसएसटी लोकेशनों के बारे में बताया गया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत बलौदाबाजार दिव्या अग्रवाल द्वारा लोकसभा चुनाव के शांतिपूर्वक निष्पादन एवं लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता लाने हेतु किए गए प्रयासों के संबंध में जानकारी दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराये जाने हेतु अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं एवं कानूनी प्रावधानों के संबंध में भी संक्षिप्त जानकारी देते हुए कहा गया कि मतदान दिवस के पूर्व जिले में शांतिपूर्ण और सौहार्द वातावरण निर्मित करने हेतु पुलिस द्वारा तैयार कार्योजना के अनुरुप प्राप्त संख्या में पुलिस एवं सुरक्षा बल डिप्लाय किया जा रहा है।

सांथ ही उन्होंने थाना/चौकी क्षेत्र अंतर्गत फ्लैग मार्च, मोबाईल चेकिंग पाइट, फुट मार्च की कार्यवाही करने हेतु अवगत कराया। बैठक के अंत में श्री सदानंद कुमार द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों, राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं केंद्रीय बलों के अधिकारियों को लोकसभा चुनाव शांति पूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सजग एवं आपसी सामंजस्य के साथ मिलकर कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

समन्वय बैठक में मुख्य रूप से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर, निधि नाग एसडीओपी बलौदाबाजार, आशीष अरोरा एसडीओपी भाटापारा, राजेश श्रीवास्तव उप पुलिस अधीक्षक, जिले के समस्त एसडीएम, तहसीलदार एवं लोकसभा चुनाव ड्यूटी के लिए आए हुए केंद्रीय बलों की सुरक्षा अधिकारी सहित 60 की संख्या में अधिकारी गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button