खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर को बैठाकर एसपी ने हेलमेट पहन कर चलाई बाईक, लोगो को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के प्रति सावधानी बरतने एवं हेलमेट पहनने का दिया संदेश

राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल आज राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ कार्यक्रम परिवहन विभाग और यातायात विभाग द्वारा यातायात कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 के तहत 15 जनवरी से 14 फरवरी 2024 तक आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जनसामान्य को जागरूक करने के लिए बाईक रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल को बैठाकर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने हेलमेट पहन कर बाईक चलाई। इनके साथ लगभग 100 से अधिक बाईकर्स द्वारा शहर का भ्रमण कर हेलमेट पहनकर जनसामान्य को हेलमेट पहनने का संदेश दिया गया।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सड़क दुर्घटना तेज रफ्तार से वाहन चलाने और नशीले पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने से होती है। इसे विशेष ध्यान देने की जरूरत है। तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलाना चाहिए। कही भी जाना है तो उससे 5 या 10 मिनट पहले निकलना चाहिए। जिससे वाहन तेज गति से चलाने की जरूरत नहीं होगी और सड़क दुर्घटना से बच सकते हैं। गाड़ी चलाते समय अपने और दूसरों के परिवार के बारे में सोचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाना चाहिए। जिससे सड़क दुर्घटना से होनी वाली मृत्यु से बचा जा सकता है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों से कहा कि यातायात के नियमों और सड़क दुर्घटना से बचने के उपायो को 10-10 लोगों को बतायें और अन्य 10-10 लोगों तक इसके संबंध में जागरूक करने की बात कही। धीरे-धीरे सभी वर्गों तक यातायात नियमों और सड़क दुर्घटना के बचाव के संबंध में जागरूक हो सकेगी। जिससे सड़क दुर्घटना से होनी वाली मृत्यु में कमी आ सकेगी।

उन्होंने कहा कि यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के संबंध में नुक्कड़ नाटक, पाम्पलेट, बैनर, फ्लैक्स, होर्डिग एवं जिले के सभी स्कूलों और महाविद्यालयों में वाद-विवाद प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता आयोजित करने के संबंध में जानकारी दी जाएगी। जिससे बच्चे अपने घर में जाकर माता-पिता, भाई, बहन सहित परिवार के सभी सदस्यों को इसके संबंध में जानकारी दे सकें। जिससे वे सड़क दुर्घटना से बच सकें।

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने कहा कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता लाने लिए शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 60 प्रतिशत से अधिक सड़क दुर्घटनाएं दूसरों की गलती से होती जिसके लिए हमें हेलमेट पहनना और सीट बेल्ट लगाना आवश्यक है। जिससे हमारा जीवन सुरक्षित रह सके। उन्होंने कहा कि हमें वाहन चलाते समय नियमित हेलमेट और सीट बेल्ट लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें हेलमेट पहनने को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी परिवार का कोई सदस्य सड़क दुर्घटना से मृत्यु हो जाती है उसका पूरा परिवार परेशान हो जाता है। उस परिवार का बहुत बड़ा नुकसान हो जाता है।

उन्होंने कहा कि वाहन सजग होकर ही चलाना चाहिए और हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में मृत्यु 30 प्रतिशत कमजोर वर्ग परिवारों में से होती है। एक दुर्घटना से पूरा परिवार प्रभावित होता है, इससे हमें बचना चाहिए। उन्होंने वहां उपस्थित लोगों से कहा कि यहां से प्रण लेकर चलें कि यातायात नियमों का पालन करें और घर में सभी सदस्यों और आस-पास के लोगों को इसके संबंध में जानकारी देकर जागरूक करेंगे।

कार्यक्रम को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के मनोज कुमार बहुगुणा, पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र राजनांदगांव गजेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर एवं परिवहन अधिकारी वीरेन्द्र सिंह ने भी राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के उद्देश्य और यातायात नियम एवं सड़क दुर्घटना के बचाव के संबंध में जानकारी दी। डीएसपी हेमप्रकाश नायक ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंतर्गत में एएसआई यातायात कमल किशोर श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त करते हुए हेलमेट लगाने से होने वाली जीवन सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ कार्यक्रम में यातायात विभाग द्वारा यातायात सुरक्षा नियमों के संबंध में प्रदर्शनी लगाई थी।

कार्यक्रम में उपस्थित एनसीसी और एनएसएस सहित महाविद्यालय से आए बच्चों को वाहन चलाते समय किए जाने वाले सावधानियों और यातायात सिग्नल की जानकारी दी गई। जिससे यातायात नियमों और वाहन चलाते समय उपयोग किए जाने वाले सिग्नल के संबंध में अन्य जनसामान्य को देने कहा गया। कार्यक्रम में स्पीडोमीटर, ध्वनि मापक यंत्र, डीएसएलआर कैमरा, बॉडी वार्न कैमरा, ब्रीथ एनालाईजर, लक्स मीटर, बेटन लाईट, लाउड हेलर, हेलमेट, रिफ्लेक्टिव जैकेट, व्हीकल इमोब्लाईजर सहित यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के संबंध में फ्लैक्स लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सही तरीके से दुपहिया और चारपहिया वाहन चलाने के संबंध में प्रदर्शनी लगाई गई थी। इसके साथ ही रोड सिंग्नल को भी प्रदर्शित किया गया था। इस अवसर पर कांफ्लुएंस कॉलेज के विद्यार्थियों ने यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के संदेशों को नुक्कड़ नाटक द्वारा प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर सीएसपी अमित पटेल, एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम, यातायात विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, एनएसएस, एनसीसी, महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button