छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने प्रसूता महिला के हाथों एनएसथिसिया वर्क स्टेशन का कटवाया फिता, मेकाहारा में लगाए गए नए एक्स-रे मशीन

रायपुर। जिला अस्पताल में दो नई मशीन और आपरेशन टेबल की सुविधा प्रारंभ होने जा रही है। जिसका उद्घाटन कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह की उपस्थिति में प्रसूता महिला लिकेश्वरी विश्वकर्मा के हाथों कराया गया। जहां ऑटो रिफ्लेक्टर, एनएसथिसिया वर्क स्टेशन और आपरेशन टेबल का उद्धाटन किया गया।

जिला अस्पताल में कैनफिन होम्स लिमिटेड के सीएसआर फंड से नई मशीनों की सुविधा उपलब्ध हुई है। इन मशीनों से हियरिंग क्षमता की जांच, आपरेशन किए जा सकेंगे। साथ ही मेकाहारा में भी दो नई एक्स-रे मशीन स्टाॅल किए गए है। 300 एमए और 500 एमए के दो मशीनें स्टाॅल किए गए है। इसकी सुविधा भी प्रारंभ की जा रही है।

सेवानिवृत्त पर दी गई विदाई: रायपुर कलेक्ट्रेक्ट की चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी के. नसरम्मा सेवानिवृत्त हो गई। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने उन्हें शाॅल व श्रीफल भेंटकर शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्हें उपादान की राशि वितरित की गई और पेंशन के लिए पीपीओ नंबर भी उपलब्ध कराए गए।

कलेक्टर सभाकक्ष में कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कहा कि के. नसरम्मा अपने कार्य के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रही है। हमेशा बेहतर कार्य की। कलेक्टर ने कहा कि सेवानिवृत्ति होने के पश्चात प्राप्त राशि का सही उपयोग करें। हमेशा स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

के. नसरम्मा ने 30 वर्ष से अधिक अद्धवार्षिक आयु के पश्चात सेवानिवृत्त हुई है। उन्हें सेवाकाल के दौरान की उपादान की राशि का वितरण किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर आशुतोष देवांगन, अन्य कर्मचारी व के. नसरम्मा के परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button