छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बैंकों को लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश

रायपुर। जिला स्तरीय परामर्श समिति (DLCC) की सितंबर 2025 तिमाही बैठक रेड क्रॉस सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ गौरव सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पीएम सूर्यघर योजना, इंटरप्राइजेस फाइनेंस, पीएमईजीपी, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टैंड अप इंडिया, पीएम स्वनिधि, पीएम किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम आवास योजना, अटल पेंशन योजना सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

कलेक्टर डॉ सिंह ने बैंकों को सभी लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान करना प्राथमिकता है। उन्होंने बैंकिंग संस्थाओं को प्राथमिकता और कमजोर वर्ग के ऋणों को न्यूनतम मानक स्तर तक लाने हेतु विशेष रूप से काम करने की आवश्यकता बताई।

बैठक में बैंकों द्वारा ऋण वितरण, वित्तीय समावेशन, एनपीए की स्थिति, DEAF और निष्क्रिय खातों के निराकरण की वर्तमान स्थिति पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों को लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा अधिक से अधिक लाभार्थियों को वित्तीय सेवाओं से जोड़ने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन और बैंकों के आपसी समन्वय से जिले में आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी और पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ तेजी से पहुंचेगा।

बैठक में नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत CEO कुमार बिश्वरंजन, भारतीय रिज़र्व बैंक के नवीन कुमार तिवारी, अग्रणी जिला प्रबंधक मोहम्मद मोफीज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं सभी बैंकों के जिला समन्वयक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button