छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर डॉ.गौरव सिंह ने सर्जरी के पश्चात अस्पताल जाकर बच्चों से की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन रायपुर द्वारा संचालित अभिनव पहल “प्रोजेक्ट जिंदगी मुस्कुराएगी” के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के जीवन में नई आशा और आत्मविश्वास लौट रहा है।

यह प्रॉजेक्ट जिला प्रशासन रायपुर, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी और प्रसिद्ध प्लास्टिक सर्जन डॉ. सुनील कालड़ा के संयुक्त सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत कटे-फटे होंठ और तालू की समस्या से पीड़ित मरीजों का पूरी तरह निःशुल्क उपचार किया जा रहा है, ताकि कोई भी परिवार आर्थिक कारणों से वंचित न रहे, और उनके बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आ सके।

इसी पहल के अंतर्गत रायपुर के 17 वर्षीय बरूण कुमार (हाथ जलने की समस्या), तिल्दा निवासी 10 वर्षीय देवी निषाद (कान एवं हाथ में समस्या) एवं 7 वर्षीय टूकेश निषाद (पैर में समस्या) का प्लास्टिक सर्जरी किया गया | इन तीनों बच्चों का सफल ऑपरेशन हाल ही में कालड़ा नर्सिंग होम में किया गया। इन तीनों बच्चों से कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना।

देवी निषाद एवं टुकेश निषाद के पिता ने बताया कि मैं मजदूरी का काम करता हूं मैंने अपने दोनों बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा में दिखाया था इसके पश्चात वहां के डॉक्टरों ने जिला प्रशासन की योजना”प्रोजेक्ट जिंदगी मुस्कुराएगी” के बारे में बताया इसके पश्चात मैंने रायपुर जाकर इनका इलाज करवाया।

देवी निषाद, टुकेश निषाद और उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जिला प्रशासन रायपुर, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी तथा डॉ. सुनील कालड़ा के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि “प्रोजेक्ट जिंदगी मुस्कुराएगी” ने सचमुच उनकी जिंदगी में मुस्कान और उम्मीद दोनों लौटा दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button