दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कलेक्टर ने किया कुम्हारी ओवरब्रिज का निरीक्षण, 15 दिन में शुरू होगा ब्रिज के राईट साईड के स्टील आर्च का डिसमेंटल कार्य

दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने कुम्हारी के फ्लाई ओवर का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने फ्लाई ओवर के राईट साईड के ब्रिज पर नेशनल हाईवे के संबंधित इंजिनियर से जानकारी मांगी। संबंधित इंजिनियर के द्वारा बताया गया कि हायर आथॉरिटी द्वारा निर्माण कार्य में तय बिंदुओं पर कार्य न होने के चलते अधोसंरचना में कमी मिली है जिसके चलते ब्रिज के स्टिल आर्च जिसकी लंबाई लगभग 60 मीटर है को डिसमेंटल करने का आदेश दिया गया है।

कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को इसके संबंध में तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए और कांट्रेक्टर को 15 दिनों के भीतर स्टील आर्च ब्रिज के डिसमेंटल का कार्य करने के लिए आदेशित किया। नेशनल हाईवे के संबंधित इंजिनियर ने बताया कि कांट्रेक्टर अपने स्वयं के व्यय पर स्टील आर्च ब्रिज के राईट साइड में 60 मीटर की लंबाई में निर्मित स्टील आर्च ब्रिज को डिसमेंटल करने के लिए तैयार हो गया है और उसने दिसंबर 2023 के अंत तक पुनः स्टील आर्च ब्रिज तैयार करने के लिए हामी भी भरी है।

कलेक्टर ने नेशनल हाईवे के संबंधित अधिकारियों को पावर हाऊस में होने वाले लोड टेस्टिंग के बाद तुरंत कुम्हारी के ओपन साईड के ब्रिज के लोड टेस्टिंग करने के आदेश भी दिए हैं ताकि ओपन साइड के ब्रिज को भारी वाहनों के लिए खोलकर कुम्हारी के यातायात भार को कम किया जा सके।

इस अवसर पर दुर्ग नगर निगम आयुक्त रोहित व्यास, प्रशिक्षु आईएस लक्ष्मण तिवारी, अपर कलेक्टर जागेश्वर कौशल एवं एसडीएम बृजेश सिंह क्षत्रिय उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button