दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कलेक्टर ने किया फ्लाई ओवर का निरीक्षण, मार्च के पहले सप्ताह तक शुरू होगा डबरापारा एवं कुम्हारी ओवरब्रिज

दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने डबरा पारा एवं कुम्हारी ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर नें सीपीडब्लूडी एवं एनएच के अधिकारियों से कार्य प्रगति की जानकारी ली। शहर में यातायात सुगम बनाने कलेक्टर ने दिन व रात दोनो सिफ्टों में कार्य कर ब्रिज निर्माण जल्द पुरा करने निर्देशित किया। उन्होंने ब्रिज निर्माण के दौरान सुरक्षा एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने कहा।

कलेक्टर ने निर्माण कार्य में लगे अधिकारियों से निर्माण के विषय में जानकारी ली जिस पर एनएच के अधिकारियों ने मार्च के पहले सप्ताह तक डबरापारा एवं कुम्हारी ओवर ब्रिज निर्माण पूरा करने की बात कही।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम भिलाई के आयुक्त रोहित व्यास, एसडीएम भिलाई 3 जागेश्वर कौशल, संयुक्त कलेक्टर दीपक निकुंज, डीएसपी सतीश ठाकुर एवं एनएच तथा पीडब्लूडी के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button