खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ खेला बैडमिंटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में बुधवार को स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला. इसकी फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राष्ट्रपति सचिवालय ने पोस्ट की…

नईदिल्ली (ए)। राष्ट्रपति सचिवालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति का यह प्रेरणादायक कदम ऐसे समय में भारत के बैडमिंटन की महाशक्ति के रूप में उभरने के अनुरूप है, जब महिला खिलाड़ी विश्व मंच पर बड़ा प्रभाव डाल रही हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू और नेहवाल के मुकाबले की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का खेलों के प्रति स्वाभाविक प्रेम तब देखने को मिला जब उन्होंने राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में बहुचर्चित खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला।’’

साइना नेहवाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ बैडमिंटन खेलने के दौरान की फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि ये मेरे जीवन का यादगार दिन है. मेरे साथ बैडमिंटन खेलने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

फोटो में दिख रहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और साइना नेहवाल बैडमिंटन खेलते हुए काफी खुश दिख रहे हैं।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और साइना नेहवाल के बैडमिंटन खेलने की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इसको कई लोग वीडियो ऑफ द डे और फोटो ऑफ द डे कह रहे हैं।

साइना सहित पद्म पुरस्कार विजेता महिलाएं ‘उनकी कहानी-मेरी कहानी’ व्याख्यान श्रृंखला के तहत राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में व्याख्यान देंगी और दर्शकों से बातचीत करेंगी। ओलंपिक पदक विजेता भारतीय शटलर साइना नेहवाल को पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button