दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने पटवारी इन्द्रा मनोचा को किया निलंबित, प्रार्थी ने रिश्वत मांगने का ऑडियो और वीडियो क्लिप देकर किया था शिकायत

 

दुर्ग। आज कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के पास राजस्व विभाग की पटवारी इन्द्रा मनोचा के विरुद्ध भ्रष्टाचार का प्रकरण सामने आया। प.ह.नं.50 तहसील व जिला दुर्ग में पदस्थ इस पटवारी के द्वारा रिश्वत मांगे जाने का ऑडियो और वीडियो क्लिप शिकायतकर्ता के द्वारा प्रस्तुत किया गया है। प्रथम दृष्टया में यह आरोप सत्य प्रतीत हो रहा है।

कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए, वस्तुस्थिति का संज्ञान लिया और तुरंत दोषी पटवारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस अवसर पर उन्होंने अन्य शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कार्य को कर्तव्य एवं निष्ठा पूर्वक करने की सलाह भी दी है।

उन्होंने अपने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि शासकीय कर्मचारी व प्रशासनिक अमला आमजन की सेवा के लिए है, इसलिए प्रत्येक शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी का कर्तव्य है कि वह आम नागरिकों को यह सेवा बिना किसी बाधा के मुहैया कराये और नागरिकों के अधिकारों का संरक्षण करे।

Related Articles

Back to top button