दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

प्रेस प्रसंग के चलते युवक की हत्या: युवती के भाई एवं दोस्तों ने उतारा मौत के घाट, 5 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। दिनांक 24.10.2025 को प्रार्थी विजय साहू उम्र 34 वर्ष ग्राम लोहार पचरा, जिला धमतरी व्दारा थाना रानीतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने ससुराल ग्राम खर्रा मातर त्यौहार मनाने आया था। रात को खाना खाकर सोया था। रात्रि लगभग 2.30 बजे इसकी साली सबिना साहू आकर बताई कि भाई खूबीराम को कोई अज्ञात व्यक्ति व्दारा चाकू से प्राणघातक हमला कर चोंट पहुंचाया।

ये मौके पर जाकर अपने साला खूबीराम साहू को उपचार हेतु अस्पताल ले गया, जहां उपचार के दौरान इसके साला खूबीराम की मृत्यु हो गयी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना रानीतराई में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 105/2025, बारा 103, 190, 191(1) (2) (3) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान पाया गया कि खूबीराम साहू ग्राम रेंगाकठौरा का ग्राम खर्रा की युवती से प्रेम संबंध होने के कारण ग्राम खर्रा में मातर कार्यक्रम देखने आया हुआ था, जिसकी जानकारी युवती के भाई आरोपी सौरभ यादव उर्फ योगेश्वर के दोस्तों को होने पर, उन्होंने सौरभ यादव को बताया। सौरभ यादव अपने दोस्तों आशीष, मनीष, आकाश भारती उर्फ बाटूल एवं सन्नी के साथ मिलकर साबीराम साहू को धारदार चाकू से संघातिक चोट पहुंचाकर फरार हो गए।

घटना के फरार आरोपियों की पतासाजी हेतु टीम गठित किया गया एवं आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार कर इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी
1- सौरभ यादव उर्फ योगेश्वर 23 वर्ष, ग्राम खर्रा
2- आशीष साहू 19 वर्ष,
ग्राम खर्रा
3- मनीष यादव 22 वर्ष,
ग्राम तेलीगुण्डरा
4- सन्नी ढीमर 19 वर्ष,
ग्राम तेलीगुण्डरा
5- आकाश भारती 18 वर्ष, टिकरापारा, रायपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button