दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा ने ली नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक, राजनीतिक विज्ञापन, पेड न्यूज सहित अन्य विषयों पर की चर्चा

दुर्ग। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने सामग्री प्रबंधन, कम्प्यूटराइजेशन, स्वीप कानून व्यवस्था, व्यय निगरानी, प्राप्त नामांकन फार्म, चिकित्सा सुविधा, निर्वाचन व्यय, एमसीएमसी, कम्युनिकेशन प्लान, आबकारी, एसजीएसटी, ईईएम में लगे सभी नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निर्वहन समय सीमा में पूरा करने को कहा। निर्वाचन के कार्यो की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में परिसर में स्थापित मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) के तहत टीम से विभिन्न टीवी चैनलों सहित स्थानीय केबल पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों एवं राजनीतिक विज्ञापनों तथा पेड न्यूज के संबंध जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने प्रिंट मीडिया के तहत स्थानीय अखबारों में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापन सहित अन्य पेड न्यूज सहित अन्य विषयों पर चर्चा की।

व्यय अनुवीक्षण कार्य के लिए यह जरूरी है कि सभी टीम अभ्यर्थी के खर्च की निगरानी करें। आयकर विभाग एवं आबकारी विभाग से इसके संबंध में डेली रिपोर्ट मिलते रहने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर अरविंद एक्का एवं अपर कलेक्टर एवं नगर निगम भिलाई के आयुक्त रोहित व्यास, उप जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग दुबे सहित निर्वाचन कार्य में संलग्न नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button